भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने कहा: हिंदू और मुसलमान देखकर नहीं दिया जा रहा योजनाओं का लाभ 

भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने कहा: हिंदू और मुसलमान देखकर नहीं दिया जा रहा योजनाओं का लाभ 

टिकैतनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। धर्म और जाति की सियासत पर भाजपा विश्वास नहीं करती। भाजपा जो कहती है उसे कर दिखाने पर विश्वास करती है। चाहे वह धारा 370 हो या राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण। भाजपा ने जनता से किए हुए अपने सारे वादे पूरे किए।

यह बातें अयोध्या संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रानी कटरा गांव में भाजपा प्रदेश कार्यसमित सदस्य व पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेकानंद पांडे द्वारा आयोजित जनसभा में कही।उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं सभी के लिए बराबर हैं। क्या हिंदू क्या मुसलमान।

भाजपा जाति मजहब की राजनीति नहीं करती। सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को बराबर मिल रहा है। सभा को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था राम मंदिर से जुड़ी है। भाजपा सरकार में भव्य राम मंदिर का निर्माण होते हुए हम सभी ने देखा।

मुफ्त राशन उज्ज्वला योजन, गंभीर बीमारियों के लिए आयुष्मान योजना सहित तमाम योजनाएं बिना भेदभाव आम जन तक पहुंच रही हैं। उन्होंने दरियाबाद की जनता से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को भारी बहुमत से जीत कर सदन भेजने की अपील की। कार्यकर्ताओं वह क्षेत्र की जनता से खचाखच भरी भीड़ को देखकर उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद और प्यार मांगा।

कार्यक्रम को विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेकानंद पांडे, ब्लॉक प्रमुख आकाश पांडे, देवानंद पांडे, भाजपा नेता रिंकू सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता मौजूद रही।

ये भी पढ़े: लखनऊ के इस उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चे बना रहें केले के छिलके से जैविक खाद, पौधों के लिए है बहुत उपयोगी