Loksabha election 2024: बाराबंकी में तस्वीर साफ, पांच पर्चे निरस्त-अब केवल ये प्रत्याशी मैदान में 

Loksabha election 2024: बाराबंकी में तस्वीर साफ, पांच पर्चे निरस्त-अब केवल ये प्रत्याशी मैदान में 

बाराबंकी, अमृत विचार। नामांकन पत्रों की जांच में पांच नामांकन पत्रों में कमियां मिलने पर उन्हें निरस्त कर दिया गया। इसके बाद अब चुनाव मैदान में 15 उम्मीदवार बचे हैं। जबकि अभी नाम वापसी की प्रक्रिया बाकी है। सामान्य प्रेक्षक की मौजूदगी में जिला निर्वाचन मजिस्ट्रेट के द्वारा बारिकी से नामांकन पत्रों की जांच की गई। निरस्त पर्चों में प्रमुख दलों का कोई उम्मीदवार शामिल नहीं है। 

आयोग के निर्देश पर 26 अप्रैल से तीन मई तक नामांकन पत्रों को जमा किया गया। इस दौरान सांसद बनने की इच्छा रखने वाले 18 लोगों ने जिला निर्वाचन मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया था। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की कार्रवाई पूरी की गई। प्रेक्षक सामान्य आर.आर.डमाेर की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की हुई जांच में पांच के नामांकन पत्रों में कमियां मिलने पर उन्हें निरस्त कर दिया गया है। हालांकि इनमें कोई प्रमुख दल का उम्मीदवार शामिल नहीं हैं। निरस्त किए गए नामांकन पत्रों में सुधा गौतम राष्ट्रीय विकल्प पार्टी, सुनीता रावत जन प्रगति पार्टी के साथ निर्दलीय के रुप में रामानुज, राजेश कुमार सुरेश शामिल हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब नाम वापसी की कार्रवाई सोमवार को होगी। 15 उम्मीदवारों में से शाम तीन बजे तक नाम वापसी की कार्रवाई के बाद प्रमुख दलों को छोड़ शेष बचने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।  

समीक्षा के बाद चुनाव में अब बचे यह महारथी
नाम                                  पार्टी
राजरानी रावत-                 बीजेपी
तनुज पुनिया-                    कांग्रेस
शिव कुमार दोहरे-              बसपा
आशादेवी-               स्वतंत्रता अभियुक्ती पार्टी
प्रो. डॉ. राजदान-      पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट इंडियन पार्टी
प्रेमचंद्र हरिजन-        सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी
महेंद्र कुमार रावत-     आवामी समता पार्टी
ओमकार-                बहुजन मुक्ति पार्टी
संतोष रावत-           डॉ. भीमराव अंबेडकर दल
देवतादीन गोतम-      निर्दलीय
बाबूराम-                 निर्दलीय
रामलखन पासी-       निर्दलीय
मिथिलेश कुमारी-      निर्दलीय

ये भी पढ़ें -Lok Sabha Election-2024 : फैजाबाद लोकसभा में 10 प्रत्याशियों का नामांकन खारिज, अब केवल ये लड़ सकेंगे चुनाव

ताजा समाचार

मोदी ने किया अयोध्या के गौरव को पुनर्स्थापित: लल्लू सिंह
Etawah: गर्मी से बचने के लिए एसी और कूलर में रह रहे जंगल के राजा, सफारी में वन्यजीवों को भीषण गर्मी से बचाने की कवायद
बाराबंकी: रैली में राहुल गांधी के नहीं पहुंचने को भूपेश बघेल ने बताया भाजपा की साजिश, कहा- केवल क्योटो में होगी टक्कर
Lok Sabha Election 2024: मनमोहन सिंह और आडवाणी ने घर से किया मतदान, निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
Kanpur: मंजू श्री टाकीज में चल रहे निर्माण कार्य की भरभराकर गिरी दीवार... हादसे के बाद मची चीख-पुकार, तीन मजदूर घायल
Kanpur: कमरे में पड़ा मिला युवक का शव...परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, शराब की बोतल और प्रतिबंध इंजेक्शन मिले