भारतीय नौसेना ने ईरानी जहाज पर सवार पाकिस्तानी चालक दल को प्रदान की चिकित्सा सहायता

भारतीय नौसेना ने ईरानी जहाज पर सवार पाकिस्तानी चालक दल को प्रदान की चिकित्सा सहायता

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक संकट कॉल का जवाब देते हुए 20 पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे एक ईरानी मछली पकड़ने वाले अल रहमानी जहाज को उस समय तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की, जब इसके चालक दल का एक सदस्य लगभग डूब रहा था। 

भारतीय नौसेना ने शनिवार को एक बयान में कहा, एक संकटपूर्ण कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया में अरब सागर में समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए तैनात मिशन आईएनएस सुमेधा ने एक ईरानी एफवी (20 पाकिस्तानी चालक दल के साथ) को महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता प्रदान की।

बयान में यह भी कहा गया,संकट कॉल का तुरंत जवाब देते हुए आईएनएस सुमेधा ने 30 अप्रैल के शुरुआती घंटों में एफवी अल रहमानी को रोक लिया। जहाज की बोर्डिंग टीम और चिकित्सा विशेषज्ञ एफवी पर चढ़ गए और चालक दल के सदस्य को चिकित्सा सहायता प्रदान की, जो सांस लेने में कठिनाई का अनुभव कर रहे थे। चिकित्सा प्रदान करने के बाद चालक दल का सदस्य राहत महसूस कर रहा था। बयान में कहा गया, भारतीय नौसेना की मिशन तैनात इकाइयों के अथक प्रयास क्षेत्र में काम करने वाले नाविकों की सुरक्षा और सहायता के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।

ये भी पढ़ें : Israel–Hamas war : गाजा पट्टी में महिलाओं को निशाना बना रहा इजरायल, औसतन 37 बच्चे हर दिन खो देते हैं अपनी मां

ताजा समाचार

हरियाणा: नूंह में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लगने से आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई झुलसे
ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाना हमारा परम लक्ष्य: CM भजनलाल
CM स्टालिन ने सिब्बल को बार एसोसिशएन का अध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कही ये बात...
18 मई का इतिहास: आज ही के दिन ‘स्माइलिंग बुद्धा’ ने भारत को परमाणु संपन्न देशों की कतार में किया था खड़ा, जानें प्रमुख घटनाएं
अब बरेली के इस गांव में ले पाएंगे छुट्टियों का मजा! बनेगा ईको टूरिज्म विलेज...मिलेंगी ये सुविधाएं
Bareilly News: जागरूकता से जीती मंडल के 69 गांवों में टीबी से जंग