बरेली: मंडल कोआर्डिटेनटर और जिलाध्यक्ष के निष्कासन के बाद बसपा की नई टीम का गठन

पार्टी ने नरेंद्र सागर को दी मंडल कोआर्डिटेनटर की जिम्मेदारी

बरेली: मंडल कोआर्डिटेनटर और जिलाध्यक्ष के निष्कासन के बाद बसपा की नई टीम का गठन

बरेली,अमृत विचार: मंडल कोआर्डिटेनटर और जिलाध्यक्ष को निष्कासित किए जाने के बाद बसपा की नई टीम का गठन किया गया है। जिसमें नरेंद्र सागर को मंडल कोआर्डिटेनटर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संगठन में अन्य पदों पर भी जिलाध्यक्ष ने बदलाव किए हैं।

गौरतलब है कि बरेली लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी मास्टर छोटे लाल गंगवार का नामांकन जांच में खारिज हो गया था। जबकि आंवला लोकसभा क्षेत्र बसपा के नाम से फर्जी तरीके से सत्यवीर नाम के व्यक्ति ने नामांकन दाखिल कर दिया था। जिससे बसपा प्रत्याशी आबिद अली का नामांकन खतरे में पड़ गया था। हालांकि, बाद में उनका पर्चा वैध माना गया था। इसके बाद पार्टी ने रविवार को मंडल कोऑर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर और जिलाध्यक्ष राजीव सिंह को निष्कासित कर दिया था। इनपर अनुशासनहीनता का आरोप था। वहीं, ओमकार कातिब को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया। जबकि नरेंद्र सागर को मंडल कोआर्डिटेनटर की जिम्मेदारी दी गई है। बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि नई टीम का गठन करके कुछ बदलाव किए गए हैं। संगठन आंवला लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहा है।

बरेली नहीं, अब बदायूं में जनसभा करेंगी मायावती
बसपा प्रमुख मायावती की जनसभा 29 अप्रैल को देवचरा में होनी थी, लेकिन अब जनसभा का स्थान बदल दिया गया है। जिलाध्यक्ष ओमकार कातिब ने बताया कि अब बसपा प्रमुख 29 अप्रैल को बदायूं के इस्लामनगर में जनसभा को संबोधित करेंगी। जिसको लेकर पार्टी के नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली कॉलेज में 25 अप्रैल से होगी मिड टर्म परीक्षा, कार्यक्रम जारी