सुलतानपुर: लेखपाल ने ग्रामीण के अवैध निर्माण पर दर्ज कराया मुकदमा

 सुलतानपुर: लेखपाल ने ग्रामीण के अवैध निर्माण पर दर्ज कराया मुकदमा

सुलतानपुर, अमृत विचार। चारागाह पर अतिक्रमण की शिकायत प्रधान ने तहसील में की थी। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल ने जांच की तो अतिक्रमण पाया गया। जिसे हल्का लेखपाल ने ग्रामीण से निर्माण कार्य रुकवा दिया। लेकिन ग्रामीण ने रात्रि में निर्माण कार्य शुरू कर दिया तो लेखपाल ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। निर्देश पर लेखपाल ने ग्रामीण के खिलाफ स्थानीय थाने पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।

जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र के बरुआ दक्षिणी प्रधान उत्तम सिंह ने तहसील में शिकायती पत्र दिया। प्रधान का आरोप था कि गांव के ही संजय पाल गाटा संख्या 143/3 जो राजस्व अभिलेख में चारागाह दर्ज है पर अतिक्रमण कर रहे है। प्रधान की शिकायत पर हल्का लेखपाल चंद्रभान ने नाप जोख किया तो मामला सही पाया गया। लेखपाल ने संजय पाल को निर्माण कार्य रोकने को कहा। जिस पर संजय मान भी गया लेकिन अब वह रात्रि में निर्माण किया शुरु कर दिया। 

शिकायत पर फिर पहुंचे लेखपाल ने निमार्ण कार्य होता देखा तो इसकी जानकारी उच्च अधिकारियो को दिया। अधिकारियो के निर्देश पर लेखपाल ने लम्भुआ पुलिस को सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने का शिकायती पत्र दिया। जिस तरह लम्भुआ पुलिस ने रविवार की शाम संजय पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

ये भी पढ़े : जानिए इस गर्मी में कौन सा पानी युक्त भोजन रखेगा आपको हाइड्रेटेड और फिट