'अरविंद को जेल में मारना चाहते हैं, उन्हें...', इंडी गठबंधन की रैली में बोलीं सुनीता केजरीवाल...केंद्र पर साधा निशाना
.jpg)
रांची। रांची में रविवार को इंडी गठबंधन की रैली का आयोजन किया गया है, जहां गठबंधन के कई बड़े नेता पहुंचे हैं। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर उनके पति को इंसुलिन नहीं देने का रविवार को आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उन्हें (अरविंद केजरीवाल) मारना चाहती है।
मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी की धर्मपत्नी @KejriwalSunita जी का वीर बिरसा मुंडा जी की पवित्र धरती से संबोधन:
— AAP (@AamAadmiParty) April 21, 2024
👉अरविंद केजरीवाल जी का शादी से पहले मुझसे एक ही सवाल था कि “उन्हें देश और समाज की सेवा करनी है, मुझे कोई दिक़्क़त तो नहीं होगी”
👉2006 में देशसेवा के लिए IRS की नौकरी… pic.twitter.com/OuVZ5oqFBT
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मैं पूछती है कि मेरे पति की क्या गलती थी? उन्हें जेल क्यों भेजा गया है? उन्होंने दिल्ली के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सुनीता ने कहा कि जेल के ताले टूटेंगे केजरीवाल छूटेंगे का नारा लगाया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया।
उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ भाजपा की ‘तानाशाही’ के खिलाफ लड़ेगा और जीतेगा। सुनीता ने यहां ‘उलगुलान न्याय’ रैली में कहा, ‘‘वे मेरे पति अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते हैं। उनके भोजन पर कैमरे से निगरानी रखी जा रही है; उन्हें इंसुलिन देने से मना कर दिया गया है। मेरे पति शुगर के मरीज हैं, जो 12 साल से इंसुलिन पर हैं; उन्हें रोजाना 50 यूनिट इंसुलिन की जरूरत होती है।’’
उन्होंने दावा किया कि उनके पति को ‘‘जन सेवा’’ का काम करने के लिए जेल में डाल दिया गया और उनके खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा, ‘‘हम तानाशाही के खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे। जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल तथा हेमंत सोरेन छूटेंगे।’’
केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। अब इस नीति को रद्द किया जा चुका है। ईडी ने कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में 31 जनवरी की रात सोरेन को भी गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें- रांची: इंडी गठबंधन की रैली में दो गुटों के बीच झड़प, जमकर चलीं कुर्सियां