6 अप्रैल का इतिहास: आज ही के दिन हुई बीजेपी की स्थापना, जानें प्रमुख घटनाएं

6 अप्रैल का इतिहास: आज ही के दिन हुई बीजेपी की स्थापना, जानें प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। देश के राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन खास अहमियत रखता है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में छह अप्रैल ही के दिन हुई थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नई पार्टी का जन्म हुआ। 1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ। 

पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई। खेल जगत के लिए भी छह अप्रैल की तारीख बहुत महत्वपूर्ण हैं। सब जानते हैं कि खेल और खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक खेल हज का दर्जा रखते हैं और हर खिलाड़ी की यह ख्वाहिश होती है कि वह उस बुलंदी तक पहुंचे कि कम से कम एक बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले सके। 

आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत 1896 में छह अप्रैल को एथेंस में हुई थी। यह खेल रोमन सम्राट थिडोसियस द्वारा प्राचीन ओलंपिक खेलों पर रोक लगाए जाने के 1500 साल बाद दोबारा अस्तित्व में आए। देश दुनिया में 6 अप्रैल की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1606 : शहजादा खुसरू ने अपने पिता जहांगीर के खिलाफ बगावत कर दी। 1896 : आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।

1906 : पहले एनिमेटिड कार्टून ने कॉपीराइट हासिल किया। 1909 : अमेरिका के राबर्ट पियरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया। 1917 : प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की। 1919 : महात्मा गांधी ने रॉलेट एक्ट के खिलाफ पहली बार अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया। 

1925 : विमान में पहली बार फिल्म दिखाई गई। विमान ब्रिटिश एयरवेज का था। 1930 : महात्मा गांधी को नमक कानून का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। 1936 : एएनपी ने एम्स्टर्डम में पहली टेलेक्स सेवा शुरू की। 1942 : जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की। 1955 : अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।

1957 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। 1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया। 1980 : भारतीय जनता पार्टी की स्थापना। 2020 : कोरोना वायरस संक्रमण से दुनिया भर में 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। भारत में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े चार हजार के पार पहुंचा। 

ये भी पढे़ं- 5 अप्रैल: आज के दिन दंतेबाड़ा में नक्सलियों के हमले में CRPF के 73 जवानों की हुई थी मौत, जानिए प्रमुख घटनाएं

 

 

ताजा समाचार

VIDEO : 'नंद घर मुहिम' से जुड़े मनोज बाजपेयी, बच्चों-महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाना लक्ष्य
संभल : साहब! किसी से मोबाइल पर बात करती है पत्नी, मना करने पर मारपीट पर होती है उतारू...शिकायत लेकर थाने पहुंचा युवक 
Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर 14 जोन 142 सेक्टर में बांटा संभल जिला, प्रशिक्षण देकर अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियां
सुल्तानपुर: राहुल गांधी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सुनवाई अब 14 मई को
गृहमंत्री अमित शाह का सीतापुर दौरा आज, लहरपुर में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
Kanpur: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की जरूरतों को पूरा करेगा आईआईटी; गंभीर बीमारियों पर होंगे शोध कार्य