20 मार्च का इतिहास: आज ही के दिन बैटरी बनाने की तकनीक पेश कर वोल्टा ने विज्ञान की दुनिया में मचाई धूम

20 मार्च का इतिहास: आज ही के दिन बैटरी बनाने की तकनीक पेश कर वोल्टा ने विज्ञान की दुनिया में मचाई धूम

नई दिल्ली। बैटरी के बिना आधुनिक जीवन की कल्पना संभव नहीं है। रोजमर्रा के काम में तरह-तरह की बैटरियों का इस्तेमाल किया जाता है। बैटरी से जुड़े इतिहास की बात करें तो इटली के महान वैज्ञानिक अलेसांद्रो वोल्टा ने 20 मार्च के दिन ही विश्व समुदाय को बैटरी के विकास से जुड़ी इस खोज के बारे में पहली बार बताया।

वोल्टा ने तांबे और जिंक की छड़ों को कांच के दो मर्तबानों में रखकर उन्हें नमक के पानी से भीगे एक तार से जोड़कर साबित किया कि इस भौतिक तरीके से बिजली बन सकती है। देश दुनिया के इतिहास में 20 मार्च की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1351 : मोहम्मद तुगलक शाह द्वितीय का सूरत में निधन। 1602 : यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ऑफ नीदरलैंड की स्थापना। 1615 : मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज़ महल के सबसे बड़े पुत्र दारा शिकोह का जन्म। 1739 : नादिरशाह ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये। 1800 : अलेसांद्रों वोल्टा ने इलेक्ट्रिक बैटरी की खोज के बारे में सूचना दी। 

1916: अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत का प्रकाशन। 1952: टेनिस खिलाड़ी आनंद अमृतराज का जन्म। 1956: ट्यूनीशिया को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली। 1970: संविधान सभा के सदस्य और प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा का निधन। 2006 : अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है। 2014: लेखक पत्रकार खुशवंत सिंह का निधन।

2016: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा क्यूबा पहुंचे। 2021: भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद में इंग्लैंड को 36 रन से हराकर पांच मैच की टी-20 सीरीज़ पर 3-2 से कब्जा किया। 2022: वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का राष्ट्रीय जनता दल में विलय किया। 

ये भी पढे़ं- 19 मार्च का इतिहास: आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला, जानें प्रमुख घटनाएं

 

ताजा समाचार

 महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे एक्टर यश, 'रामायण' की शूटिंग से पहले लिया बाबा का आशीर्वाद 
Kanpur में CM Yogi बोले- प्रधानमंत्री के आगमन पर चलाएं विशेष स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक फ्री वातावरण, समुचित कूड़ा निस्तारण व गंदगी दूर करें
भारत को 12 सालों तक 80 लाख नौकरियां पैदा करनी की जरूरत, तभी विकसित होगा देश- CEA नागेश्वरन
26 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से टैक्स देंगे उद्यमी; कानपुर के पनकी, रूमा और चकेरी औद्योगिक क्षेत्र में टैक्स वसूलेगा यूपीसीडा
कन्नौज के छिबरामऊ में हादसा: अज्ञात वाहन ने कार में मारी टक्कर...हादसे में दो महिलाओं की मौत व पांच घायल
Bihar: शादी समारोह में पार्किंग को लेकर खूनी संग्राम, पांच लोगों को लगी गोली, दो की मौत