आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं बापू के विचार: CM Yogi
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, अमृत विचार। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। आज ही के दिन साल 1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिल्ली में राजघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बच्चों ने बापू की पुण्यतिथि पर स्वरांजलि दी।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर बापू को याद किया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'मानवता के अप्रतिम प्रतीक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू के विचार 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उनकी दी गई शिक्षा में रामराज्य और विश्व शांति की कामना का भाव अंतर्निहित है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वत्रंतदेव सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी महेंद्र सिंह आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मानवता के अप्रतिम प्रतीक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 30, 2024
पूज्य बापू के विचार 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
उनकी शिक्षाओं में रामराज्य और विश्व शांति की कामना का भाव अंतर्निहित… pic.twitter.com/OyWVNaaiwY
पूज्य बापू को कोटि-कोटि नमन... pic.twitter.com/fTUb7RdwSL
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 30, 2024
ये भी पढ़ें - ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का बिहार में आज दूसरा दिन, राहुल गांधी पूर्णिया में एक रैली को भी करेंगे संबोधित