भगवान राम की सेवा करना सौभाग्य की बात..., बहराइच से 50 सफाईकर्मियों का दल अयोध्या रवाना

अयोध्या में मेहमानों का देखभाल करेंगे बहराइच के कर्मचारी

भगवान राम की सेवा करना सौभाग्य की बात..., बहराइच से 50 सफाईकर्मियों का दल अयोध्या रवाना

बहराइच, अमृत विचार। बहराइच नगर पालिका से 50 कर्मचारियों का दल अयोध्या के लिए रवाना हो गया है। इसके साथ ही 9 वाहन भी भेजे गए हैं, उनके चालक भी साथ में है। सफाई कर्मी अयोध्या में मेहमानों के स्वागत के साथ अन्य कार्य भी देखेंगे। बहराइच नगर पालिका परिषद के कर्मचारी बुधवार शाम को अयोध्या के लिए रवाना हुए। 

50 कर्मचारियों के दल ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम की नगरी को सुंदर बनाना और उनके मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना सभी के जीवन के सौभाग्य की बात है। सभी मेहमानों के स्वागत और सफाई व्यवस्था में कोई कमी नहीं रखेंगे। 

अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने बताया कि 9 वाहन भी अयोध्या भेजे गए हैं उनके साथ वाहनों के चालक भी हैं। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर अयोध्या कर्मचारियों के दल को रवाना कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि वह भी अपने आप को सौभाग्यवती मान रही है कि उनके कार्यकाल में बहराइच के कर्मचारी प्रभु राम की सेवा के लिए अयोध्या ड्यूटी के लिए गए हैं। ईओ ने बताया कि सभी कार्यक्रम निपटाने के बाद 23 जनवरी को सभी कर्मचारी वापस आ जाएंगे।

cats00
नगर पालिका अध्यक्ष सुधा देवी
 
बहराइच का नाम होगा रोशन

नगर पालिका अध्यक्ष सुधा देवी ने बताया कि बहराइच को अयोध्या का मुख्य द्वार कहा जाता है। यहां के कर्मचारियों को मेहमानों की सेवा और अन्य कार्य के लिए अयोध्या जनपद में ड्यूटी के लिए लगाया गया है। यह सौभाग्य की बात है वह पूरे जीवन इसको नहीं भूलेगी। प्रभु राम की सेवा किसी न किसी रूप में होनी चाहिए।

cats003
ईओ प्रमिता सिंह
छह दिन ड्यूटी करेंगे कर्मी

शासन के निर्देश पर नगर पालिका के कर्मचारियों को अयोध्या भेज दिया गया है। इनमें 50 सफाई कर्मी,नौ चालक, नौ वाहन शामिल हैं। सभी छह दिन की ड्यूटी के बाद 23 को जिला मुख्यालय आ जायेंगे...,प्रमिता सिंह, ईओ।

 

ताजा समाचार

KKR vs GT IPL- 2025 : शुभमन गिल की दमदार पारी से कोलकत्ता नाइट राइडर्स को मिली हार, 39 रनों से जीता मैच
सेवा व त्याग भारत की पहचान, लखनऊ में बोले दत्तात्रेय होसबाले, गोरक्ष-अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं को सीएम ने किया सम्मानित, जताया आभार
Amethi Crime News : मुर्गी फार्म की रखवाली कर रहे चौकीदार की गला रेत कर हत्या, धड़ से अलग हुआ सिर
लखनऊ : कोलंबो में एशियन सोशलिस्ट कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे दीपक मिश्र
Bokaro encounter : एक करोड़ के इनामी शीर्ष माओवादी विवेक समेत 8 नक्सली ढ़ेर, हथियार बरामद
Kanpur: पीएम मोदी की जनसभा के लिये पार्षदों को दिया गया लक्ष्य; हर वार्ड से 500 लोगों को लाएं, स्वच्छता अभियान भी चलेगा