संभल: बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

संभल: बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

संभल,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के लेकर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। 

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी से जुड़े कार्यकर्ता बुधवार को तहसील कार्यालय परिसर में इकटठा हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अपराध का ग्राफ बढ़ने का दावा करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। महिलाओं के प्रति अपराधों के मामले में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीएचयू में छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि अपराधियों का संबंध भाजपा से था इसीलिए उनकी गिरफ्तारी में विलम्ब हुआ। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद,आरिफ तनवीर, कौशल सर्राफ, दुष्यंत कुमार, मनीष जोशी, आरिफ तुर्की, अकील अहमद, सतपाल यादव, दाऊद पाशा, इतरत हुसैन, डॉक्टर सलाहुद्दीन, कुलदीप प्रजापति, पवन गिरी, जीशान सिद्दीकी, अकरम अंसारी, तहसीन सैफी, सुभाष चंद्र शर्मा, इरफान अली, अंजार आलम, अंजार मंसूरी, फिरासत हुसैन, मोहम्मद अनीस, शहादत हुसैन, नजरे आलम, विक्की आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन की प्रोस्टेट कैंसर की हुई सर्जरी, बाइडन को नहीं दी गई जानकारी

ताजा समाचार

अवैध संबंध में एक और पति की चढ़ी बलि! पत्नी ने भांजे के साथ मिलकर की हत्या, ट्रॉली बैग में भरकर फेंका शव, 10 दिन पहले विदेश से आया था नौशाद
Supreme Court: पूर्व प्रशिक्षु IAS पूजा खेडकर को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने बढ़ाया गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण
 महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे एक्टर यश, 'रामायण' की शूटिंग से पहले लिया बाबा का आशीर्वाद 
Kanpur में CM Yogi बोले- प्रधानमंत्री के आगमन पर चलाएं विशेष स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक फ्री वातावरण, समुचित कूड़ा निस्तारण व गंदगी दूर करें
भारत को 12 सालों तक 80 लाख नौकरियां पैदा करनी की जरूरत, तभी विकसित होगा देश- CEA नागेश्वरन
26 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से टैक्स देंगे उद्यमी; कानपुर के पनकी, रूमा और चकेरी औद्योगिक क्षेत्र में टैक्स वसूलेगा यूपीसीडा