मथुरा: छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मूल गर्भ गृह पर दीपदान करने की घोषणा

मथुरा: छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मूल गर्भ गृह पर दीपदान करने की घोषणा

मथुरा, अमृत विचार। श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास ने छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्म स्थान के मूल गर्भ गृह पर दीपदान करने की घोषणा की है। साथ ही न्यास के पदाधिकारियों ने कृष्ण भक्तों से एक-एक दीपक साथ लेकर मथुरा आने की भी अपील की। 

श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वह राधिका विहार कालोनी में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही मस्जिद ईदगाह के विवाद को लेकर को न्यायालय में याचिका दायर करने वाले वादी दिनेश कौशिक ने कहा कि छह दिसंबर को शौर्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन श्रीकृष्ण जन्म स्थान के मूल गर्भ गृह पर दीपदान किया जाएगा। इसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयार की जा रही है। सभी कृष्ण भक्तों से एक-एक दीपक के साथ मथुरा आने की अपील की जा रही है। 

उन्होंने कहा वर्तमान में हिंदूवादी सरकार है और सनातनियों के स्वाभिमान बरकरार रखने के लिए सरकार को भी तत्काल व्यवस्था करना चाहिए। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म स्थान और शाही मजिस्द ईदगाह परिसर पर हिंदुओें को दावा करते हुए कि प्रशासन को भी चेतावनी दी कि दीपदान में प्रशासन कोई भी व्यवधान डाला तो वह प्रशासन स्वयं इसके लिए जिम्मेदार होगा। उन्होंने एलान किया हम हर हाल में मूल गर्भ गृह पर दीपदान करेंगे। 

राष्ट्रीय महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी कन्हैया लाल बृजवासी ने कहा कि मुगल आक्रांताओं ने जबरन इमारत बनाकर विवाद पैदा किया। अब हिंदूवादी सरकार है हमें दीपदान करने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि देश भर से हिंदू छह दिसंबर को मथुरा आ रहे हैं और वह दीपदान करेंगे। इस मौके पर प्रदेश संयोजक दिवाकर सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष डॉ हरीशचंद, प्रदेश मंत्री संगीता सारस्वत, वरिष्ठ प्रदेश मंत्री सुजाता सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- मथुरा: आज जो मानसिकता बन रही है, वह देश-धर्म के लिए ठीक नहीं- प्रेमानंद महाराज