जालौन: तीतरा खलीलपुर गांव में चुनावी रंजिश के चलते हुई फायरिंग, इलाके में दहशत

जालौन: तीतरा खलीलपुर गांव में चुनावी रंजिश के चलते हुई फायरिंग, इलाके में दहशत

उरई/जालौन, अमृत विचार। प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर तीतरा खलीलपुर गांव में हुई फायरिंग से दहशत फैल गई।  कई राउंड गोलियां चली हालांकि कोई हताहत नही हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कुछ लोगों से पूछताछ की है। जानकारी के अनुसार कोंच कोतवाली के ग्राम तीतरा खलीलपुर में रविवार की शाम  पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह यादव की पत्नी शशि यादव घर के पास अपने प्लाट पर थी।

तभी दूसरे पक्ष के कुछ लोग आ गए और उसकी गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। इसी दौरान उसका पति भी आ गया। वहीं दूसरे पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी । बड़ी मुश्किल से महेंद्र ने जान बचाई। गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने  जमीन पर बिखरे पड़े कारतूस साक्ष्य के तौर एकत्रित किये। दोनों पक्षों के मध्य प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। 

14 अक्टूबर को भी कोंच आते समय पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह पर रास्ते में हमला हो गया था। जिसे कई गोलियां भी चलाई गई थी। तब पुलिस ने गांव के ही छोटे राजा, राम राजा, विवेक कुमार एवं अनूप के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।  उस समय गोली चलाने की खबर पर विश्वास नहीं किया था।

पूर्व प्रधान का कहना है कि आरोपितों ने उन पर गोलियां चलाई हैं। वही थानाध्यक्ष नागेन्द्र कुमार पाठक का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित पकड़े जायेंगे। सीओ रामसिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ की फायरिंग एक ही पक्ष ने की या फिर दोनों पक्षो से हुई है। 20 से 30 राउंड फायरिंग होना बताया जा रहा।

ये भी पढ़ें -IND vs ENG मैच देखने इकाना पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- जीतेगा INDIA

ताजा समाचार

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये शुभम के परिजनों से मिलने कल कानपुर जाएंगे राहुल गांधी
Kanpur: परीक्षा परिणाम बच्चों में बढ़ा रहा तनाव; व्यवहार में बदलाव, मनोवैज्ञानिकों के पास बढ़े केस, पैरेंट्स को दी गई ये सलाह...
आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में health warning जारी, लगातार बढ़ रहे खसरे के मामले   
गंगापुल पर काम पूरा, आज से ट्रेनों का संचालन: लखनऊ रेलमार्ग पर 20 मार्च से पुल पर चल रहा कार्य समयावधि में पूरा 
मेरे परिवार के साथ ने बनाया मुझे इस काबिल... पहली गेंद पर छक्का लगाना मेरे लिए सामान्य सी बातः वैभव सूर्यवंशी 
शिक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: YUGM सम्मेलन में बोले पीएम