संभल: बाइकों की भिड़ंत में राजमिस्त्री की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

संभल/सौंधन, अमृत विचार। कैलादेवी थाना क्षेत्र में संभल-आदमपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर एक घायल को हायर सेटर रेफर कर दिया।
अमरोहा जिले के गांव बहादरपुर मिश्र निवासी राजमिस्त्री महीपाल कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव खिरनी अमावती निवासी विनय के मकान का निर्माण कर रहा था। मंगलवार की शाम छह बजे  गांव के ही मजदूर ज्ञानचंद व जसवीर के साथ महीपाल घर जा रहा था।

संभल-आदमपुर मार्ग पर गांव सौंधन की मिलक के पास सामने से आ रही बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में महीपाल, ज्ञानचंद व जसवीर तथा दूसरी बाइक पर सवार कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर माझरा निवासी राम खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने महीपाल को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर राम खिलाड़ी को हायर सेंटर रेफर किया गया। जबकि दोनों मजदूरों को डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- संभल: गोवंश का वध कर भाग रहा पशु तस्कर मुठभेड़ में घायल, सिपाही भी चोटिल

संबंधित समाचार