लखनऊ : भाजपा अवध और महानगर कार्यालय पर आतिशबाजी, मिठाई बाटकर मनाया उत्साह 

लखनऊ : भाजपा अवध और महानगर कार्यालय पर आतिशबाजी, मिठाई बाटकर मनाया उत्साह 

लखनऊ, अमृत विचार। चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग होने को लेकर बुधवार को भाजपा अवध क्षेत्रीय कार्यालय और भाजपा महनगर कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट गयी । कार्यकर्ता ढोल नगाड़े आतिशबाजी, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक दिन के खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह रहा। विश्व में तिरंगा का नाम ऊचां हुआ भारत माता की जय, मोदी जिंदाबाद के नारे लगते रहे। 

भाजपा अवध क्षेत्र कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र के नेतृत्व में चंन्द्रयान 3 लैंडिग का सजीव प्रसारण देखा और चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए देश के लिए आज के दिन को ऐतिहासिक बताया । चन्द्रयान के चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरते ही अवध क्षेत्र कार्याल पर भारत माता की जयकारों के आतिशबाजी का दौर शुरु हो गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि की बधाई दी। उधर दूसरी ओर भाजपा महानगर कार्यालय में महनगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था, कार्यकर्ता तिरंगा को हाथ में लेकर ऊंचा कर रहे थे। 

मुकेश शर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में भारत ने चांद पर तिरंगा लहरा दिया है, अशोक स्तंभ लहरा दिया है, और चांद पर हम पहुंच गए है। साउथ पोल पर पहुंचने वाले हम दुनिया के पहले देश बन चुके है। अमेरिका ,चीन और रसिया के बाद हम दुनिया के चौथे देश हैं जिसने बड़ी उपलब्धि हासिल कर दिखाया है। अंतरिक्ष मिशन को सफलतापूर्वक प्राप्त कर चन्द्रयान को निर्धारित समय निर्धारित जगह पर उतारकर भारत ने बडी कामयाबी हासिल की इसके लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों और चन्द्रयान अभियान की टीम से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को बहुत बहुत बधाई देता हूं । इस अवसर पर अवध क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी आकाश मिश्र मोंटी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, महानगर महामंत्री  पुष्पकर शुक्ला, जितेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री मणीन्द्र पाण्डेय, विकास सिंह कोशाध्यक्ष  सूरज श्रीवास्तव, डा विमल सिंह, मनोज त्रिवेदी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : लापरवाही पर चिनहट एपीओ की सेवा समाप्त

ताजा समाचार

Bareilly: पैसे और जमीन की भूख में अंधे हुए रिश्ते, किसान की हत्या में पूरा परिवार शामिल, पढ़ें वारदात की पूरी कहानी
बदायूं: भाजपा नेता बोले- वक्फ संपत्ति से हटेगा अतिक्रमण, गरीब मुसलमानों को मिलेगा लाभ
ICSE-ISC Result 2025 Declared: CISCE ने 10वीं, 12वीं का रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें अपने प्रतिशत
'पोस्टरबाजी और बयानबाजी की आड़ में घिनौनी राजनीति बर्दाश्त नहीं', पहलगाम हमले पर साथ आए सभी पार्टियां- मायावती
शाहजहांपुर: पेट्रोल पंप पर युवक को थप्पड़ मारते ही भड़का विवाद, निकल आए लाठी-डंडे
सपा ने किया बाबा साहब का अपमान... दलित वोट हासिल करने के भ्रम में न रहें समाजवादी- केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल