VIDEO : माथे पर भस्म, गले में रुद्राक्ष माला...भगवान शिव के इंटेंस लुक में नजर आए अक्षय कुमार

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ओह माय गॉड 2 ,का पहला वीडियो रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'ओह माय गॉड' के सीक्वल 'ओह माय गॉड 2' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म ओह माय गॉड 2 , का पहला वीडियो रिलीज हो गया है।
११.०७.२०२३ 🙏 #OMG2Teaser out on July 11. #OMG2 in theaters on August 11. pic.twitter.com/MlYB0FUo9s
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 9, 2023
वीडियो में अक्षय कुमार माथे पर भस्म, गले में रुद्राक्ष माला पहने भोले बाबा के लुक में नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर ओह माय गॉड 2 का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार भीड़ में चलते नजर आ रहे हैं और लोग हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे हैं। वीडियो में अक्षय कुमार सिर पर जटाएं, माथे पर भस्म, गले पर नील और रुद्राक्ष माला पहने बाबा भोलेनाथ की तरह तैयार हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, #ओह माय गॉड 2 टीजर 11 जुलाई को। #ओह माय गॉड 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त। ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं। फिल्म ओह माय गॉड 2 , 11 अगस्त को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें : VIDEO : दिव्यांका ने पति विवेक के साथ थाइलैंड में मनाई शादी की सालगिरह, एक-दूसरे के प्यार में खोया हुआ दिखा कपल