संभल कोषागार को प्रदेश में मिला तीसरा स्थान, जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को दिया कामयाबी का श्रेय

संभल, अमृत विचार। अलग-अलग बिंदुओं पर प्रदेशभर के कोषागारों की रैंकिंग में संभल को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। जिलाधिकारी ने कामयाबी का श्रेय कोषागार में तैनात कर्मचारियों को दिया है। तीसरा स्थान मिलने से जनपदवासियों में गर्व महसूस किया जा रहा है।
प्रधान महालेखाकार प्रयागराज द्वारा पिछले दिनों पहली बार नौ बिंदुओं बिल पेमेंट, ट्रांजेक्शन विद आरबीआई, पेंशन डिसबर्समेंट, सब मिशन ऑफ अकाउंट टू एजी आदि पर रैंकिंग कराई थी। इसमें छोटी श्रेणी के 28 कोषागारों को शामिल किया गया था। इसमें संभल कोषागार को उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कामयाबी का श्रेय देते हुए कोषागार में तैनात कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने बताया कि यह रैंकिंग पहली बार जारी की गई है। तीसरा स्थान मिलने पर वरिष्ठ कोषाधिकारी विजय शुक्ला और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि इस उपलब्धि से कर्मचारियों का हौसला बढ़ा है। आगे भी इसी तरह काम करने का सिलसिला जारी रहेगा।
जनपद में सीमित संसाधनों के बावजूद कोषागार के स्टाफ ने बेहतर काम करके प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है। इस उपलब्धि से कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा है। उपलब्धि के लिए कोषाधिकारी व कोषागार का पूरा स्टाफ को बधाई का पात्र है। कर्मचारी भविष्य में भी इसी तरह काम करते रहें।-मनीष बंसल, जिलाधिकारी
ये भी पढ़ें:- लगातार महंगी हो रही है चाइल्डकेयर, सस्ती चाइल्डकेयर के लिए पर्याप्त प्रतिस्पर्धा नहीं है