अयोध्या: नालियां ही नहीं सड़कें भी बनेंगी मच्छरों का ठिकाना, बढ़ाएंगे परेशानी

जलभराव व कीचड़ से सनी हैं शहर की सड़कें, नालियां भी हैं चोक, जनपद में 31 जुलाई तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान 

अयोध्या: नालियां ही नहीं सड़कें भी बनेंगी मच्छरों का ठिकाना, बढ़ाएंगे परेशानी

अयोध्या/अमृत विचार। बरसात के मौसम में मच्छरजनित रोगों से निपटने के लिए हमेशा की तरह इस बार भी विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों को छोड़ दें तो शहर में संचारी रोगों को नियंत्रित कर पाना इस बार अभियान से जुड़े विभागों के लिए आसान होने वाला नहीं है।

सीवर लाइन व रामपथ निर्माण के लिए खोदी गईं शहर की सड़कों पर बारिश के कारण जलजमाव व कीचड़ फैल चुका है, ऐसे में शहर की नालियों में ही नहीं बल्कि सड़कों पर मच्छर पनपेंगे और लोगों की मुसीबतें बढ़ाएंगे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि संचारी रोगों के रोकथाम के लिए लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अन्य विभागों से समन्यव बनाकर क्षेत्रों दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा। 
      
सहादतगंज से नयाघाट तक बनाए जा रहे रामपथ व सीवर लाइन के लिए शहर में जगह-जगह हुई खोदाई के कारण सड़कों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। बरसात के कारण सड़कें कीचड़ से सन चुकी हैं, जगह-जगह जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है, जिसके कारण आने-जाने वाले राहगीरों को ही नहीं वरन स्थानीय निवासी को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग को छोड़ दें तो कमोवेश यही स्थित गलियों की भी है, जिनकी बानगी इन तस्वीरों में सहजता से देखी जा सकती है। 

01
अयोध्या- कंधारी बाजार मोहल्ले में चोक हुआ नाला

 

पहली तस्वीर : शहर के कंधारी बाजार में स्थित नाले की यह तस्वीर संक्रामक रोगों फैलने में मददगार साबित हो रही है। स्थिति यह है कि नाला पूरी तरह से चोक हो गया है और उसका गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। जिसके कारण स्थानीय लोगों में संक्रामक रोगों के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। 

02

दूसरी तस्वीर : गुदड़ी बाजार चौराहे से नियावां जाने वाले मार्ग में स्थित अंगूरीबाग क्षेत्र की है, जहां रामपथ निर्माण के लिए खोदे गए डक्ट में बरसात का पानी भर गया है। वहीं सड़कों पर जलजमाव व कीचड़ फैला हुआ है। हाल यह है कि पानी काई व गंदगी फैली हुई। यही हाल रीड़गंज स्थित आंख अस्पताल के पास का भी है, यहां खोदे जा रहे डक्ट में बारिश का पानी भरा हुआ है। जलजमाव के कारण यहां भी मच्छरों का प्रकोप बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है।  

संचारी रोगों के नियंत्रण व रोकथाम के लिए आशाएं घर-घर जाकर लोगों साफ-सफाई के लिए जागरूक करेंगी। साथ ही मच्छरजनित रोगों से बचने के लिए आवश्यक टिप्स भी देंगी। वहीं 17 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। शहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लोगों को जागरूक करेगी। वहीं नगर में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीम दवा का छिड़काव करवाएगी, ताकि संक्रामक रोगों से लोगों सुरक्षित रखा जा सके..., डॉ. अंसार अली, नोडल अधिकारी वीबीडी, अयोध्या।

यह भी पढ़ें:-आगरा: तुम्हारी वर्दी का ख्याल है, वरना... ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर भड़के भाजपा विधायक, सुनाई खरी-खोटी

ताजा समाचार

KKR vs GT IPL- 2025 : शुभमन गिल की दमदार पारी से कोलकत्ता नाइट राइडर्स को मिली हार, 39 रनों से जीता मैच
सेवा व त्याग भारत की पहचान, लखनऊ में बोले दत्तात्रेय होसबाले, गोरक्ष-अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं को सीएम ने किया सम्मानित, जताया आभार
Amethi Crime News : मुर्गी फार्म की रखवाली कर रहे चौकीदार की गला रेत कर हत्या, धड़ से अलग हुआ सिर
लखनऊ : कोलंबो में एशियन सोशलिस्ट कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे दीपक मिश्र
Bokaro encounter : एक करोड़ के इनामी शीर्ष माओवादी विवेक समेत 8 नक्सली ढ़ेर, हथियार बरामद
Kanpur: पीएम मोदी की जनसभा के लिये पार्षदों को दिया गया लक्ष्य; हर वार्ड से 500 लोगों को लाएं, स्वच्छता अभियान भी चलेगा