हल्द्वानी: स्वामित्व पर विवाद, हवा में सड़कों का विकास

स्वामित्व को तरसी शहक की सड़कें

हल्द्वानी: स्वामित्व पर विवाद, हवा में सड़कों का विकास

नगर निगम और लोनिवि के बीच सड़कों को लेकर मतभेद गूगल मैप पर सड़कों की जानकारी मांगी

हल्द्वानी, अमृत विचार। किसी भी शहर का विकास वहां की सड़कों पर निर्भर करता है। चमचमाती सड़कें शहर के विकास को बंया करती हैं।

मगर हल्द्वानी नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की सड़कें अब भी स्वामित्व को खोज रही हैं। निगम के पास कितनी सड़के हैं यह अबतक स्पष्ट नहीं है। स्वामित्व न मिल पाना सड़कों पर भारी पड़ रहा है। जगह-जगह सड़कें खराब हैं। इनकी मरम्मत कौन विभाग करेगा इसी उलझन में सड़कों का विकास नहीं हो पा रहा है।

नगर निगम ने लोनिवि से सड़कों की स्थिति स्पष्ट करने के लिए सूचना मांगी। इसके बाद निगम को वहां से हल्द्वानी, कालाढूंगी और लालकुवां विधानसभा से करीब 196 किलोमीटर की सड़कें मिली। मगर ये सड़कें कौन सी हैं यह निगम समझ नहीं पा रहा है।

निगम ने गूगल मैप के जरिए इन सड़कों की स्थिति स्पष्ट करने की जानकारी मांगी है। दो विभागों के आपसी तालमेल की कमी शहर वासियों पर भारी पड़ रही है। न तो उनकी गलियों की सभी सड़कों की मरम्मत हो रही है और न ही लोनिवि के तहत आने वाली सड़कों का ही सही से विकास हो रहा है। मुख्य सड़कों के साथ वार्डों के भीतर बनी सड़कें की हालत भी खबरा है। 

नगर निगम के सहायक अभियंता नवल नौटियाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग से सड़कों की स्थति स्पष्ट करने की सूचना मांगी गई थी। इसके अनुसार तीन विधानसभाओं की 196 किलोमीटर की सड़कें नगर निगम के पास आई हैं। मगर ये सड़के कौन सी हैं। यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। लोनिवि से इन सड़कों की जानकारी गूगल मैप के जरिए स्पष्ट करने की सूचना मांगी गई है। 

 

 

ताजा समाचार

कानपुर में एमकेयू कंपनी का गोपनीय डाटा चोरी...बुलेटप्रूफ प्रोडक्ट बनाती हैख, थाने में सुनवाई न होने पर डिप्टी मैनेजर ने कोर्ट की शरण ली 
स्वैग दिखाना वकील साहब को पड़ा भारी, हाई कोर्ट ने सुना दी 6 महीने जेल की सजा, मामला जान कर आपभी रह जाएंगे हैरान
बहराइच में तेंदुए का आतंक: हमले में महिला समेत तीन घायल, ग्रामीणों में हड़ंकप
मारुति के पिता का किरदार निभाना गर्व की बात, 'वीर हनुमान' के कलाकारों ने साझा किया बजरंग बली से अपना जुड़ाव 
शाहजहांपुर में जमीन विवाद ने पकड़ा हिंसक रूप, CCTV में कैद हुई दबंगई
LSG VS GT: दूसरी जीत की तलाश में घर में उतरेगी एलएसजी, 12 अप्रैल को होगी भिड़ंत