Surya Grahan 2023: दुनिया के कई हिस्सों में लगा सूर्य ग्रहण, भारत पर क्या होगा असर, ऑस्ट्रेलिया से आई पहली तस्वीर

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

Solar Eclipse 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। आज साल का पहला सूर्य ग्रहण और वैशाख की अमावस्या है। ऑस्ट्रेलिया में यह दिखना शुरू हो गया है। यह भारत में नहीं दिखेगा लेकिन बहुत सारे देशों में इसे देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो चुका है। साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन राहु और केतु के कारण सूर्य ग्रहण लगता है। ग्रहण के समय सूर्य देव संकट में होते हैं। यह ग्रहण सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर लगा. अब यह दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा।

ऑस्ट्रेलिया से आई ग्रहण की तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया में सबसे पहले सूर्य ग्रहण दिखा है। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और पृथ्वी पर छाया डालता है। इस अवस्था में वो सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक लेता है।  साल का पहला सूर्य ग्रहण कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस बार एक ही दिन में तीन तरह का सूर्य ग्रहण दिखेगा, जिसे वैज्ञानिकों ने हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का नाम दिया है। इनमें आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण शामिल होंगे।

इन जगहों पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
ये ग्रहण  कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत सागर, और न्यूजीलैंड में देखा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2023: कल होगा साल का पहला हाइब्रिड सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें विशेष ख्याल

संबंधित समाचार