समुद्र के अंदर से निकल रही अजीब सी चीज, वैज्ञानिक बोले- ऐसा पहले कभी नहीं देखा..

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

समुद्र की गहराइयों में ना जाने कितने ऐसे राज छिपे हैं, जिन्हें आज तक इंसान कभी सुलझा नहीं पाए। अब पानी के अंदर एक बड़ा छेद मिला है और उसमें से लगातार रिसाव हो रहा है, लेकिन वैज्ञानिक उसकी संरचना ही नहीं समझ पा रहे हैं।
वाशिंगटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक ये रहस्यमयी छेद अमेरिका में ओरेगन के तट के पास स्थित है। हैरानी की बात ये है कि छेद विचित्र रूप से समुद्र में पानी का रिसाव कर रहा है। इसी वजह से वैज्ञानिक चिंता में हैं।

मामले में एक शोधकर्ता ने कहा कि इस क्षेत्र में भूकंप की गतिविधि के लिए सीबेड होल लीक हो रहा है। यह अच्छी बात नहीं है। जानकारी के लिए बता दें इसका नाम "पाइथियास ओएसिस" रखा गया है। इसके अंदर कुछ जा नहीं रहा, बल्कि इससे बाहर आ रहा है जो कि पानी नहीं है। इस वजह से उनकी चिंता बढ़ गई है। उन्होंने आगे कहा कि इसे 2015 में ही खोज लिया गया था, लेकिन हालिया रिसर्च में इसने वैज्ञानिकों को ज्यादा आकर्षित किया है। इस छेद से निकलने वाली चीज पानी नहीं बल्कि कुछ और ही पदार्थ है। उनका ये भी मानना है कि ये टेक्टोनिक लुब्रिकेंट्स है। जिसे प्लेटों को हिलने से रोकने की आवश्यकता होती है


मामले वाशिंगटन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर इवान सोलोमन ने कहा कि उनकी टीम ने अंदर जाकर जांच की है, लेकिन वो मीथेन बुलबुले नहीं थे, बल्कि समुद्र के तल से फायरहोज की तरह पानी निकल रहा था। उन्होंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा है। हैरानी की बात ये है कि छेद में पिछले शोध में पाया गया था कि छेद से निकलने वाला पानी समुद्र के पानी की तुलना में ज्यादा गर्म है। ऐसा माना जा रहा है कि ये अपनी तरह का पहला सीफ्लोर रिसाव है।

वहीं अगर लोगों की बात करें तो लोगों ने इसकी तुलना नर्क से कर दी है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ लोग तो इसे नर्क का दरवाजा कह रहे हैं। उनका मानना है कि समुद्र तल के नीचे नर्क जैसी चीज है, वहां से ये पानी निकल रहा। हालांकि वैज्ञानिक इसे प्राकृतिक घटना ही मानकर चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें - कांग्रेस के सत्ता में आने पर फिर से दिया जाएगा ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण: कमलनाथ

संबंधित समाचार