अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय में महिला आत्म सुरक्षा के सिखाए गए गुर
16.jpg)
अमृत विचार, अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ तथा महिला अध्ययन केंद्र की ओर से सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं के लिए आत्म सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला कराटे संघ के सचिव हरिओम मिश्र ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीक सिखाई। प्रशिक्षक याशिनी दीक्षित रहीं।
छात्राओं को अलग-अलग सुरक्षात्मक तकनीक के गुर सिखाए गए। सचिव मिश्र ने कहा कि असली लड़ाई हम अपने मस्तिष्क से जीत सकते हैं। महिलाओं के खिलाफ तमाम मामले आये दिन देखने को मिलते हैं। इसलिए महिलाओं को आत्मरक्षा तकनीक का गुर सीखना बहुत जरूरी है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने सेल्फ डिफेंस तकनीक से अवगत कराया।
महिला अध्ययन केंद्र तथा महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो. तुहिना वर्मा ने कहा कि सेल्फ डिफेंस से बालिकाओं में शारीरिक बौद्धिक तथा मानसिक शक्तियों का विकास होता है। संचालन सह समन्वयक डा. मनीषा यादव ने किया। डा. महिमा चौरसिया , डा. स्नेहा पटेल, डा. प्रतिभा त्रिपाठी, इंजीनियर निधी, शालिनी पाण्डेय, श्रेया, विनीता पटेल, सरिता पाठक, गायत्री वर्मा, सरिता भास्कर, निहारिका श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें:-'अमेठी में लटके-झटके दिखाने आती हैं स्मृति ईरानी' , कांग्रेस नेता अजय राय का आपत्तिजनक बयान By Jagat Mishra