बहराइच और नानपारा नपाप की सीटें सामान्य, चेयरमैन पद के दावेदारों की बांछें खिली क्रासर...

अमृत विचार, बहराइच। उत्तर प्रदेश शासन ने निकाय चुनाव के नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूची भी काफी इंतजार के बाद सोमवार को जारी कर दी है। शासन की ओर से जारी अध्यक्ष पद की आरक्षण सूची देखकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों की बांछें खिल गई है। बता दें कि बहराइच और नानपारा नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद अनारक्षित घोषित किया गया है वहीं नगर पंचायतों में भी शासन की ओर से अध्यक्ष पद की आरक्षण सूची जारी होने के बाद गहमागहमी बढ़ गई है।
निकाय चुनाव को लेकर शासन की ओर से वार्ड सभासद की आरक्षण सूची 2 दिन पूर्व जारी कर दी गई थी जिसके बाद सभासद पद के दावेदारों में हलचल बढ़ गई थी। अध्यक्ष पद के आरक्षण सूची का इंतजार हो रहा था। इंतजार के बीच सोमवार दोपहर बाद शासन की ओर से नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष पद की आरक्षण सूची भी जारी कर दी गयी है। मालूम हो कि जिले में बहराइच और नानपारा नगर पालिका परिषद स्थित है शासन की ओर से जारी की गई।
सूची के तहत इस बार बहराइच और नानपारा नगर पालिका परिषद में चेयरमैन पद अनारक्षित रखा गया है। वहीं जिले में स्थित छह नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूची भी जारी हो गई है। जिसके तहत रिसिया, मिहींपुरवा और पयागपुर नगर पंचायत में चेयरमैन के पद पर महिला प्रत्याशी दावेदार होंगी जबकि रुपईडीहा, कैसरगंज और जरवल नगर पंचायतों में शासन की ओर से सीटें अनारक्षित घोषित की गई है। अध्यक्ष पद के आरक्षण की घोषणा के बाद जिले में चुनावी गहमागहमी बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें- यूपी के 17 नगर निगम, 200 नगर निकाय और 545 नगर पंचायत सीटों पर आराक्षण सूची जारी