व्यापारियों की समस्याओं का अविलम्ब हो निवारण :राधेरमण

व्यापारियों की समस्याओं का अविलम्ब हो निवारण :राधेरमण

जौनपुर, अमृत विचार। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह से मुलाकात कर विद्युत सम्बन्धी समस्या से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा पिछले 3 दिनों से 29 नवंबर 30 नवंबर एवं आज 1 दिसंबर तक शहर उत्तरी का कुछ एरिया पंजाबी मार्केट, ताडतला मार्केट के व्यापारियों को विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जिससे लगभग 300 से 400 तक व्यापारी प्रभावित है। व्यापार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही साथ विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण जन समुदाय में भी पानी और बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है।

 नगर अध्यक्ष राधेरमण ने कहा कि व्यापार करने के लिए जो मूल समस्या है उसे अविलंब दूर किया जाए ताकि हमारे व्यापारियों को व्यापार करने में जो समस्या आ रही है उसका निदान हो सके। प्रतिनिधिमंडल में  नगर महामंत्री दक्षिणी मुन्ना लाल अग्रहरि महामंत्री उत्तरी मनोज कुमार साहू अमर जौहरी श्यामसुंदर मिगलानी संजय जाड़वानी सरदार तरनजीत सिंह मनीष सेठी सतीश अग्रहरि राकेश जायसवाल संतोष कुमार सत्य प्रकाश जायसवाल आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।  

ये भी पढ़ें -गर्भवती की एचआईवी जांच अवश्य की जाए :डॉ. लक्ष्मी सिंह