Video: हिमाचल की जनता को कौन कर रहा गुमराह?, प्रियंका गांधी ने बताया
ऊना (हिप्र)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने समेत कई वादे सोमवार को किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि जनता को यह समझना होगा कि दवा बदलने से बीमारी दूर नहीं होने की बात …
ऊना (हिप्र)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने समेत कई वादे सोमवार को किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि जनता को यह समझना होगा कि दवा बदलने से बीमारी दूर नहीं होने की बात उन्हें गुमराह करने के लिए कही जा रही है। उन्होंने यहां परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में यह आरोप भी लगाया कि हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता हुए, लेकिन उन्होंने सिर्फ अपनी तरक्की की और जनता की तरक्की पर कोई ध्यान नहीं दिया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक चुनावी सभा में हिमाचल प्रदेश के लोगों से हर पांच साल में सरकार बदलने की गलती नहीं दोहराने का अनुरोध करते हुए गत शनिवार को कहा था कि हर हफ्ते नयी दवा लेना बीमारी के इलाज में मददगार साबित नहीं होगा।
हिमाचल की जनता ने तय कर लिया है कि
युवाओं को बेरोजगार रखने वाली BJP नहीं, रोजगार देने वाली कांग्रेस सरकार चाहिए
पुरानी पेंशन छीनने वाली BJP नहीं, OPS लागू करने वाली कांग्रेस सरकार चाहिए
महंगाई लाने वाली BJP नहीं, महंगाई से राहत देने वाली कांग्रेस सरकार चाहिएकांग्रेस आ रही है। pic.twitter.com/HJJsPwuxc4
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 7, 2022
प्रधानमंत्री ने कहा था, बार-बार दवा बदलना बीमारी के इलाज में मददगार नहीं है। आप को एक ही दवा के साथ लंबे समय तक बने रहना है, ताकि इसके असर को देख सकें। हर हफ्ते अलग-अलग दवा लेने से किसी का भला नहीं होगा। हिमाचल प्रदेश ने यही गलती की है।
कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी ने कांगड़ मैदान के रास्ते में स्कूल के बच्चों से मुलाकात की।
बेटे – बेटियों के चेहरों पर ऐसी मुस्कान कांग्रेस ही लाएगी'#कांग्रेस_साठ_भाजपा_आठ pic.twitter.com/eItzTEI4vZ
— Congress (@INCIndia) November 7, 2022
प्रियंका गांधी ने सोमवार को यहां चुनावी सभा में प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर कहा, इनके (भाजपा) नेता कहते हैं कि दवाई बदलने से बीमारी दूर नहीं होती। क्या हिमाचल प्रदेश और वहां की जनता बीमार है? देखिए किस नजरिये से आप (जनता) को देखा जा रहा है? आपको बताया जा रहा है कि आप बीमार हैं। समझ लीजिए कि आप लोगों को गुमराह किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : HP से योगी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- जब भी देश में संकट आता, दोनों ‘भाई-बहन’ देश छोड़कर चले जाते
प्रियंका गांधी ने कहा कि आप कहते थे कि हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी ने बनाया, लेकिन इंदिरा गांधी जी कहती थी कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने ये प्रदेश बनाया। जब भी OPS की बात आती है, आप नारा लगाते हैं, तालियां बजाते हैं। क्योंकि ये आपकी मांग है, जिसे बार-बार ठुकराया जा रहा है। अगर कांग्रेस शासित प्रदेशों में OPS मिल सकती है, तो फिर बाकी प्रदेशों में क्यों नहीं? इस सच्चाई को समझिए।
प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी नेता चुनाव में आकर डबल इंजन की सरकार कह रहे हैं, क्या पिछले 5 साल में डबल इंजन की सरकार नहीं थी? पिछले 5 सालों क्या हुआ, इंजन में तेल भरना भूल गए, क्योंकि सारा तेल बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे रहे हैं। तमाम PSUs जिनसे रोजगार मिलता है, वह इस सरकार ने अपने बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को बेच दिए। आज अगर किसान फसल का दाम मांगता है, क्या उसको मिल रहा है?
प्रियंका गांधी ने कहा कि आज बड़े-बड़े उद्योगपति फसल के दाम तय कर रहे हैं। किसान, बागबान, छोटे व्यापारी सब मुसीबत में हैं। किसी से भी पूछ लीजिए- क्या आपने 5 सालों में तरक्की की, तो सबका जवाब नहीं होता है। जब ये असलियत है, इस असलियत को आप जी रहे हो, तो इस असलियत को आप बदलते क्यों नहीं? इस असलियत को बदलिए। हिमाचल प्रदेश घाटे में है, हिमाचल प्रदेश पर 70 हजार करोड़ का कर्ज है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के 20 बोर्ड और निगम घाटे में हैं, कर्मचारियों को दिवाली पर डी.ए. नहीं मिला है, HRTC के कर्मचारियों को अब तक इस महीने का वेतन नहीं मिला। भाजपा के नेता झूठे वादे करते हैं और आप से कहते हैं कि दवाई बार-बार बदलने से बीमारी नहीं छूटती।
LIVE: Smt. @priyankagandhi addresses 'Parivartan Pratigya' rally in Haroli, Una district, Himachal Pradesh.#कांग्रेस_साठ_भाजपा_आठ https://t.co/ak2tKok1ib
— Congress (@INCIndia) November 7, 2022
प्रियंका गांधी ने कहा कि क्या हिमाचल प्रदेश बीमार है, देखिए आपको किस नजरिए से देखा जा रहा है, आपको बीमार बताया जा रहा है। समझ लीजिए, आपको गुमराह किया जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की दर सबसे कम है। क्योंकि हमने 5 लाख रोजगार दिए हैं, राजस्थान में भी 1.30 लाख रोजगार दिए हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 63000 पद खाली हैं, यहां के नौजवान परेशान हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश का युवा बताए- इन 5 सालों में कितनों को रोजगार मिला? सरकार का सबसे बड़ा कर्तव्य नौकरी देना होता है। लेकिन भाजपा सरकार के राज में 63000 पद खाली हैं, ये खाली पद भरे क्यों नहीं। बीजेपी नेता चुनाव में आकर डबल इंजन की सरकार कह रहे हैं, क्या पिछले 5 साल में डबल इंजन की सरकार नहीं थी?
ये भी पढ़ें : घोषणापत्र: हिमाचल प्रदेश में BJP इन 11 शुभ संकल्पों के साथ सियासी रण में उतरी
प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले 5 सालों क्या हुआ, इंजन में तेल भरना भूल गए, क्योंकि सारा तेल बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे रहे हैं। जब भी OPS की बात आती है, आप नारा लगाते हैं, तालियां बजाते हैं। क्योंकि ये आपकी मांग है, जिसे बार-बार ठुकराया जा रहा है।
अगर कांग्रेस शासित प्रदेशों में OPS मिल सकती है, तो फिर बाकी प्रदेशों में क्यों नहीं? इस सच्चाई को समझिए। हिमाचल प्रदेश जिसे देवी-देवताओं व संतों की धरती कहते हैं, इस धरती ने आपको बहुत बड़ी परम्परा दी है- सच्चाई को परखने की परम्परा। जो गलत है, जो सच है, उसे परखिए.. आज वह मौका आ चुका है।
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 19 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, किसानों की धान ₹2500 प्रति क्विंटल में खरीदा जा रहा है। भाजपा आती है तो बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ करती है, सिर्फ कांग्रेस ही जो किसानों के साथ खड़ी होती है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को चुनाव होना है। आठ दिसंबर को मतगणना होगी।
ये भी पढ़ें : ECI का ऐलान: हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान, 8 दिसंबर को परिणाम
