घोषणापत्र: हिमाचल प्रदेश में BJP इन 11 शुभ संकल्पों के साथ सियासी रण में उतरी

घोषणापत्र: हिमाचल प्रदेश में BJP इन 11 शुभ संकल्पों के साथ सियासी रण में उतरी

शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि हमने जो …

शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

इस मौके पर नड्डा ने कहा कि हमने जो कहा था वो तो किया ही, मगर हमने जो नहीं कहा था उसे भी पूरा किया। विकास के एक नए आयाम को हमने स्थापित किया है। बुलंद इरादों के साथ हिमाचल की जनता की सेवा की गई है। इस संकल्प पत्र 11 वचन हैं। ये वादे समाज में समानता लाएंगे। ये वादे हमारे नौजवानों और किसानों को ताकत देंगे, बागवानी को मजबूती देंगे, सरकारी कर्मचारियों को न्याय दिलाएंगे और धार्मिक पर्यटन को आगे बढ़ाएंगे।

नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता लाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई जाएगी और उनकी रिपोर्ट के आधार पर राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू किया जाएगा।

नड्डा ने कहा कि हम 8 लाख से अधिक रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। हम सुनिश्चित करेंगे की अगले 5 साल में PMGSY के तहत सभी गांव पक्के सड़कों के साथ जुड़ जाए। अगले 10 सालों में धार्मिक स्थानों के आसपास आधारभूत संरचना और परिवहन को विकसित करने के लिए शक्ति योजना लागू होगी।

नड्डा ने कहा कि हमारे किसान भाई सेब के पैकेजिंग में जो सामग्री इस्तेमाल करते हैं उसके लिए GST 12% होगी और अतिरिक्त GST राज्य सरकार वहन करेगी। हम राज्य में 5 नए मेडिकल कॉलेज खोलेंगे।

नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार एक सर्वे करेगी और वक्फ की जो संपत्ति है, उसकी कानून के मुताबिक एक न्यायिक आयोग के तहत जांच की जाएगी और उसका जो गैर-कानूनी तरीके से इस्तेमाल हो रहा है उसपर रोक लगाई जाएगी। छठवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक हर बेटी के लिए स्कूल जाने के लिए एक Bicycle की व्यवस्था की जाएगी और आगे की पढ़ाई के लिए बच्चियों के लिए स्कूटी की व्यवस्था की जाएगी।

नड्डा ने कहा कि युवाओं के लिए भाजपा सरकार हिम स्टार्टअप योजना चलाएगी, स्टार्टअप को प्रमोट करने के लिए 900 करोड़ का कॉर्पस फंड खड़ा किया जाएगा। स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से मोबाइल क्लीनिक वेन्स को हर विधानसभा में दोगुना किया जाएगा। जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

ये भी पढ़ें :  ECI का ऐलान: हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान, 8 दिसंबर को परिणाम

ये हैं बीजेपी के 11 शुभ संकल्प
भाजपा की सरकार हिमाचल में यूनिफॉर्म सिविल लेकर आएगी।
मुख्यमंत्री अन्नदाता सम्मान निधि के तहत प्रधानमंत्री सम्मान निधि के साथ 3 हजार रुपये और जोड़ा जाएगा।
8 लाख से ज्यादा नौकरियों के अवसर प्रदान करेगी।
प्रदेश के सभी गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ जाएगा।
शक्ति के नाम से कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसमें 12 हजार करोड़ रुपए से इन्फ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्टेशन का विकास किया जाएगा।
किसान सेब के पैकेजिंग में जो मैटेरियल इस्तेमाल करता है उस पर लगने वाली जीएसटी को 12% किया जाएगा।
28 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से जोड़ा।
2 लाख परिवारों को हमने स्वच्छता के साथ जोड़ा और इज्जत घर बनवाया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को घर दिया।
सौभाग्य योजना के तहत घर घर बिजली पहुंचाई।
5 लाख 30 हजार परिवारों को हिमकेयर योजना से जोड़ कर मुफ्त ईलाज दिया।
उज्ज्वला योजना के तहत हर रसोई सिलेंडर पहुंचाया।
हर घर नल के माध्यम से हर घर में जल पहुंचाया।

जन संपर्क अभियान
घोषणापत्र जारी करने के बाद हिमाचल प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शिमला में ‘जन संपर्क अभियान’ शुरू किया। उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद हैं। हिमाचल प्रदेश CM जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने अपने 11 मुख्य लक्ष्यों का जिक्र किया है। हमने महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया है। सभी चीजों का अध्ययन करने के बाद जो कार्य किए जा सकते हैं हमने उनको अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। पुरानी पेंशन योजना विचाराधीन है। हमने इसकी घोषणा नहीं की है लेकिन हम इसे बंद नहीं कर रहे हैं। जिस तरह से वे (कांग्रेस) इसे करने की कोशिश कर रहे हैं, उसी तरह की घोषणाएं 10 महीने पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़ द्वारा की गई थीं। लेकिन कोई काम नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, जानिए बड़ी घोषणाएं