आजमगढ़: छठ पूजा को लेकर घाटों की सफाई शुरू

आजमगढ़, अमृत विचार। क्षेत्र मे दीपावली के साथ ही छठ की तैयारी भी शुरू हो गयी है। मुहम्दाबाद तहसील के राजापुर गांव में भी पोखरे की सफाई शुरू हो गयी है। ग्राम प्रधान अश्वनी राय ने रविवार सुबह से ही गाव के युवाओं के साथ गांव के पोखरे की साफ सफाई कराया। अश्वनी ने पोखरे …
आजमगढ़, अमृत विचार। क्षेत्र मे दीपावली के साथ ही छठ की तैयारी भी शुरू हो गयी है। मुहम्दाबाद तहसील के राजापुर गांव में भी पोखरे की सफाई शुरू हो गयी है। ग्राम प्रधान अश्वनी राय ने रविवार सुबह से ही गाव के युवाओं के साथ गांव के पोखरे की साफ सफाई कराया।
अश्वनी ने पोखरे के आसपास की सफाई खुद ट्रैक्टर चला कर किया।अश्वनी के अनुसार छठ पर्व उनके गांव में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है।दीवाली के समय से छठ की तैयारी शुरू हो जाती है। यह दीपावली के 6 दिन बाद छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।इस पर्व की तैयारी कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती है।
छठ पूजा में कई तरह की तैयारियां करनी पड़ती हैं और इसे एक कठिन व्रत माना जाता है। हिंदू धर्म में छठ पूजा का बहुत अधिक महत्व है। इसमें सूर्य देवता के साथ छठी मैया की भी पूजा की जाती है। इस साल 28 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक यह पर्व मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें-रीवा सड़क हादसे में बलरामपुर के 10 लोगों की हुई थी मौत, सात के आए शव