चित्रकूट: नम आंखों से सपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि

चित्रकूट, अमृत विचार। जिले में मुख्यालय समेत कई जगहों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। नेताजी को याद कर कई सपाई अपने को रोक न सके और उनकी आंखें भर आईं। जिला मुख्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने स्व. मुलायम सिंह के …
चित्रकूट, अमृत विचार। जिले में मुख्यालय समेत कई जगहों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। नेताजी को याद कर कई सपाई अपने को रोक न सके और उनकी आंखें भर आईं।
जिला मुख्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने स्व. मुलायम सिंह के साथ अपने पिता स्व. राजबहादुर यादव के संस्मरण साझा बताए और कहा कि नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिले के साथ अन्य स्थानों से जिताया जाए।
गौरीशंकर मिश्रा, माता प्रसाद कुशवाहा, फूलचंद्र करवरिया, राजेंद्र शुक्ला, मो. गुलाब खां, दिनेश सिंह, सत्यनारायण पटेल, जागेश्वर यादव, आदि ने भी नेताजी को याद किया। संचालन अनिल शर्मा ने किया। पहाड़ी में भागवत यादव, इंद्रसेन पटेल, रणजीत सिंह, आत्माराम, सतेंद्र आदि ने मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी। मऊ में भी नेताजी की याद में शोकसभा की गई।
इसमें पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, मदन त्रिपाठी, राधेश्याम पांडेय, विनय प्रकाश पांडेय, रमाशंकर पटेल, उदयभानु सिंह पटेल, हरीलाल पाल, पंकज यादव राजेश यादव राममिलन वाजपेयी, अमिताभ त्रिपाठी सचिन रस्तोगी दुर्गेश यादव, रमेश कोल आदि मौजूद रहे। संचालन भोलानाथ खंगार ने किया।
राजापुर में पूर्व विधायक लक्ष्मी प्रसाद वर्मा के निवास में शोकसभा हुई। सिकरी अमान में सपा के पूर्व जिला सचिव जयप्रकाश उर्फ लल्लू भाई मोदनवाल की अध्यक्षता में शोकसभा की गई। मनीष विश्वकर्मा, रामआसरे विश्वकर्मा, मो. जिशान, शंभू सोनी, गोपाल साहू, संजय केशरवानी, नवनीत सोनी, संजय जायसवाल आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
ये भी पढ़ें-मुरादाबाद: किसानों का कर्ज हो माफ…बर्बाद फसलों का मिले मुआवजा, CPIM का प्रदर्शन