ICC T20 World Cup: टी20 क्रिकेट विश्वकप की वो बातें जो आपको नहीं पता होंगी!
दुबई। 14वीं रैंकिंग वाले नामीबिया ने रविवार को टी20 विश्व कप 2022 के पहले मैच में श्रीलंका को 55 रन से हरा दिया। नामीबिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 163/7 का स्कोर बनाया जो आईसीसी की किसी पूर्णकालिक सदस्य टीम के खिलाफ उसका सबसे बड़ा टी20I टोटल है। श्रीलंका 19 ओवर में …
दुबई। 14वीं रैंकिंग वाले नामीबिया ने रविवार को टी20 विश्व कप 2022 के पहले मैच में श्रीलंका को 55 रन से हरा दिया। नामीबिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 163/7 का स्कोर बनाया जो आईसीसी की किसी पूर्णकालिक सदस्य टीम के खिलाफ उसका सबसे बड़ा टी20I टोटल है। श्रीलंका 19 ओवर में 108 रन पर आउट हो गया।
बता दें कि पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने ने टी20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाए हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप में 31 पारियों में 1,016-रन बनाए और उनके बाद क्रिस गेल (965-रन) और तिलकरत्ने दिलशान (897-रन) हैं। बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक विकेट (41) लेने वाले गेंदबाज़ हैं और उनके बाद शाहिद अफरीदी (39-विकेट) हैं।
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 : पावर प्ले में पाकिस्तान की प्लानिंग फेल करेंगे ऋषभ पंत, नई चुनौती के लिए तैयार
भारत की टी20 विश्व कप 2022 की जर्सी पर सिर्फ एक सितारा क्यों?
टी20 विश्व कप-2022 की भारतीय जर्सी पर बीसीसीआई लोगो के ऊपर सिर्फ एक सितारा है जबकि सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय जर्सी पर 3 सितारे होते हैं। 3 सितारे भारत की 1983 व 2011 वनडे विश्व कप जीत और 2007 टी20 विश्व कप जीत को दर्शाते हैं। इस बार एकमात्र सितारा 2007 टी20 विश्व कप जीत को दर्शाता है।
टी20 विश्व कप के पिछले संस्करणों की विजेता टीम
ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप का डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने 2007 में टूर्नामेंट का पहला संस्करण जीता था जबकि 2007 में उप-विजेता रहे पाकिस्तान ने 2009 में फाइनल में श्रीलंका को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। इंग्लैंड ने 2010 संस्करण जबकि श्रीलंका ने 2014 संस्करण जीता। वेस्टइंडीज़ ने सर्वाधिक 2 बार (2012 और 2016) टी20 विश्व कप जीता है।
टी20 विश्व कप 2022 में तोड़े जा सकने वाले 10 रिकॉर्ड की सूची
आईसीसी ने 10 रिकॉर्ड की सूची जारी की है जो टी20 विश्व कप 2022 में तोड़े जा सकते हैं। इनमें महेला जयवर्धने का टी20 विश्व कप इतिहास का सर्वाधिक रन (1,016) बनाने का रिकॉर्ड, क्रिस गेल का सबसे अधिक (2) टी20 विश्व कप शतक, विराट कोहली का टी20 विश्व कप में सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड शामिल है।
टी20 विश्व कप 2022 में खेलने वाले सबसे विस्फोटक बल्लेबाज
आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर ‘सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ों’ के नाम बताए हैं जो टी20 विश्व कप-2022 में खेलेंगे। सूची में 176.81 के टी20I स्ट्राइक रेट वाले भारत के सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। न्यूज़ीलैंड के जिमी नीशम व फिन ऐलन, ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड, वेस्टइंडीज़ के एविन लुईस और दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो व एडेन मार्करम भी सूची में हैं।
टी20 विश्व कप 2022 के सभी कमेंटेटर्स की सूची जारी
आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2022 की कमेंट्री टीम का खुलासा किया है जिसमें ऐडम गिलक्रिस्ट, डेल स्टेन, ऑइन मॉर्गन, माइकल क्लार्क, नासिर हुसैन, कार्लोस ब्रैथवेट और शेन वॉटसन समेत 29 कमेंटेटर्स हैं। आधिकारिक कमेंट्री टीम में 3 भारतीय हर्षा भोगले, रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर शामिल हैं जबकि मेल जोन्स, ईसा गुहा और नताली जर्मानोस 3 महिला कमेंटेटर्स हैं।
ये भी पढ़ें : T20 World Cup Rules : मैच में आई बारिश या हो गया टाई, तो क्या होगा? जानिए ICC के नियम
सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के नाम टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 50 या इससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। विराट ने अब तक इस टूर्नामेंट में 10 बार 50 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 8 बार ये कारनामा किया है। ऐसे में इस वर्ल्ड कप में दोनों के बीच इस रिकॉर्ड के टॉप पर बने रहने की जंग चलेगी।
एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन
किसी भी एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 2014 के वर्ल्ड कप में 6 मैच में 319 रन बनाए थे। इस वर्ल्ड कप में कई ऐसे नाम हैं जो विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। सूर्यकुमार यादव इस समय अच्छे फॉर्म में हैं और उनसे विराट के रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान भी अपने परफॉरमेंस के दम पर इस लिस्ट में अपनी जगह बना सकते हैं। अगली तस्वीर में आप टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक के टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट देख सकते हैं।
सबसे ज्यादा बार एक मैच 4+ विकेट लेने का रिकॉर्ड
टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ दो गेंदबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने तीन बार एक मैच में चार या इससे ज्यादा विकेट लिए हैं। पाकिस्तान के सईद अजमल और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम ये रिकॉर्ड हैं। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 2 बार यह कारनामा कर चुके हैं। शाकिब अगर एक बार भी फिर ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो वह अजमल को पीछे छोड़ अकेले इस मामले में नंबर-1 बन जाएंगे।
एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट
श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा के नाम एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 16 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने ये कारनामा 2021 के टी-20 वर्ल्ड में किया था। हसरंगा इस वर्ल्ड में भी श्रीलंका के लिए खेल रहे हैं। ऐसे में उनके पास अपने रिकॉर्ड को और बेहतर करने का मौका होगा। वहीं, राशिद खान खान और एडम जम्पा सहित कई अन्य गेंदबाज उनका रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश करेंगे । अगली तस्वीर में आप किसी एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट देख सकते हैं।
सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के नाम टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 30 मैच में 23 कैच लपके हैं। उनका रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल तोड़ सकते हैं। गुप्टिल ने 28 वर्ल्ड कप के मैचों में 19 कैच लिए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के नाम (18 कैच) और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम (15 कैच) हैं।
सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर
टी-20 वर्ल्ड कप में विकेट के पीछे डिसमिसल (कैच और स्टंप आउट) करने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उन्होंने सबसे ज्यादा 32 डिसमिसल किए हैं। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक अगर इस वर्ल्ड कप में कैच और स्टंप आउट मिलाकर 17 शिकार करते हैं तो धोनी का ये रिकॉर्ड टूट सकता है।
एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा डिसमिसल करने वाले विकेटकीपर
एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा डिसमिसल का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है। उन्होंने 5 मैच में 9 डिसमिसल किए हैं। इस बार कई विकेटकीपर इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड पिछले वर्ल्ड कप में 9 डिसमिसल कर डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली थी, लेकिन वे इसे तोड़ नहीं पाए थे।
महिला एशिया कप 2022 में सर्वाधिक रन बनाने व सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी
भारतीय बल्लेबाज़ जेमिमा रॉड्रिग्स ने महिला एशिया कप-2022 में सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 217-रन बनाए और उनके बाद श्रीलंका की हर्षिता मादवी (202-रन) और भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा (166-रन) हैं। भारतीय ऑल-राउंडर दीप्ति शर्मा और श्रीलंकाई ऑलराउंडर इनोका रणवीरा ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट (13) लिए और उनके बाद बांग्लादेशी ऑल-राउंडर रुमाना अहमद व पाकिस्तानी ऑल-राउंडर ओमैमा सोहेल (10-विकेट) हैं।
महिला एशिया कप 2022 के विजेता और उप-विजेता की पुरस्कार राशि
महिला एशिया कप 2022 के विजेता भारत को $20,000 (करीब ₹16.48 लाख) की पुरस्कार राशि मिली है। उप-विजेता श्रीलंका को पुरस्कार राशि के तौर पर $12,500 (करीब ₹10.3 लाख) मिले। टूर्नामेंट की ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ रहीं दीप्ति शर्मा को $2,000 (करीब ₹1.64 लाख) जबकि फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रेणुका ठाकुर को $1,000 (करीब ₹82,000) का चेक मिला।
ये भी पढ़ें : BCCI के बाद अब सौरव गांगुली लड़ेंगे इस क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव
