शारदीय नवरात्रि: महानवमी के पर्व पर लखनऊ के मंदिरों में हुई पूजा अर्चना

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शक्ति के महापर्व पर आज राजधानी स्थित देवी मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। आज नवमी के दिन हवन व कन्या पूजन कर लोगों ने व्रत तोड़ा, हवन व कन्या पूजन का कार्य घरों से लेकर मंदिरों तक किया गया। बताया जा रहा है कि नवरात्रि में आज के दिन मां सिद्धिदात्री की …

लखनऊ। शक्ति के महापर्व पर आज राजधानी स्थित देवी मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। आज नवमी के दिन हवन व कन्या पूजन कर लोगों ने व्रत तोड़ा, हवन व कन्या पूजन का कार्य घरों से लेकर मंदिरों तक किया गया। बताया जा रहा है कि नवरात्रि में आज के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।

यह मां का पूर्ण स्वरूप है। देवी मां का यह सिद्ध अवतार माना जाता है। आज के दिन भक्त देवी मां की उपासना कर उनका आर्शीवाद प्राप्त करते हैं, देवता हों या मनुष्य सभी को सिद्धि देने वाली मां सिद्धिदात्री देवी ही हैं। मां सिद्धिदात्री की पूर्जा अर्चना से संपूर्ण नवरात्रि का फल मिलता है। यहीं कारण है कि मां सिद्धिदात्री के पूजा के बगैर नवरात्रि का पर्व सफल नहीं माना जाता है।

बताया जा रहा है कि नवरात्रि का विशेष महत्व है,इस महापर्व पर शक्ति की उपासना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवमी का दिन मां सिद्धिदात्री के नाम से जाना जाता है। समस्त सिद्धियों को देना वाला आज का दिन होता है। यह पर्व पाप के अंत के रूप में भी जाना जाता है,यही वह समय है जब भगवान राम ने सभी सिद्धियों को प्राप्त कर दशहरा के दिन रावण का वध कर पाप का नाश किया था।

यह भी पढ़ें:-बरेली: महानवमी पर हुआ कन्या भोज, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, माता रानी के लगे जयकारे

संबंधित समाचार