Navratri 2022: अष्टमी पर शीतला माता मंदिर पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- हम लोगों का लक्ष्य RSS, BJP को हराना

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पटना: अष्टमी के मौके पर सोमवार की शाम बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पटना के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर पूजा-अर्चना की और बिहार की खुशहाली की कामना की। माता के दरबार में तेजस्वी ने मत्था टेका। इसके साथ ही उन्होंने देश भर में अमन चैन और शांती की भी कामना की। शीतला माता के …

पटना: अष्टमी के मौके पर सोमवार की शाम बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पटना के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर पूजा-अर्चना की और बिहार की खुशहाली की कामना की। माता के दरबार में तेजस्वी ने मत्था टेका। इसके साथ ही उन्होंने देश भर में अमन चैन और शांती की भी कामना की।

ये भी पढें- तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे अमित शाह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया स्वागत

दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि यहां से उनका पुराना रिश्ता रहा है। वह बचपन से ही स्मार्ट दरबार आते रहे हैं। उन्होंने पटना में कई मंदिरों के निर्माण की भी बात कही। तेजस्वी ने कहा कि मंदिरों का निर्माण होना चाहिए क्योंकि पिता लालू प्रसाद द्वारा भी शीतला मंदिर, पटन देवी माता के मंदिरों में निर्माण का कार्य करवाया गया था। उन्होंने कहा कि हम लोगों के द्वारा भी इस तरह की जो व्यवस्था है उसे देखा जाएगा।

2024 लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को लेकर सवाल पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पुराने समाजवादियों की एकता हुई है। हम लोगों का लक्ष्य RSS, भाजपा को हराना है। यही हमारा एजेंडा है। इसपर किसी को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है।

वहीं, आज सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पटनेश्वरी में पूजा अर्चना की थी। इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण कार्यों को लेकर बात छेड़ी थी। नीतीश कुमार ने भी कहा था कि मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द होनी चाहिए। यह हमारी भी इच्छा है। वही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कहा कि मंदिरों का निर्माण अवश्य होनी चाहिए। पिता लालू प्रसाद यादव ने भी मंदिरों के निर्माण कार्य में हमेशा योगदान दिया था।

ये भी पढें- ‘वन्य जीव सप्ताह’ पर मुख्यमंत्री का तोहफा, हरियाणा के सभी चिड़ियाघरों में निशुल्क मिलेगा प्रवेश

संबंधित समाचार