‘वन्य जीव सप्ताह’ पर मुख्यमंत्री का तोहफा, हरियाणा के सभी चिड़ियाघरों में निशुल्क मिलेगा प्रवेश

‘वन्य जीव सप्ताह’ पर मुख्यमंत्री का तोहफा, हरियाणा के सभी चिड़ियाघरों में निशुल्क मिलेगा प्रवेश

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर ‘वन्य जीव सप्ताह’ में हरियाणा के सभी चिड़ियाघरों में विजिटर एंट्री मुफ्त कर दी गई है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति निशुल्क प्रवेश कर सकता है। इसके अतिरिक्त दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक वन्य जीव सप्ताह के दौरान ज्यादा से ज्यादा बच्चों को चिड़ियाघरों को …

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर ‘वन्य जीव सप्ताह’ में हरियाणा के सभी चिड़ियाघरों में विजिटर एंट्री मुफ्त कर दी गई है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति निशुल्क प्रवेश कर सकता है। इसके अतिरिक्त दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक वन्य जीव सप्ताह के दौरान ज्यादा से ज्यादा बच्चों को चिड़ियाघरों को दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- सीएम मान की किसानों को सौगात, अब गन्ना उत्पादकों को 380 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगी कीमत

राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के दौरान हरियाणा के भिवानी, रोहतक और पिपिली के चिड़ियाघर में लोगों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। समूचे देश में वन्यजीव सप्ताह दो से आठ अक्टूबर तक मनाया जाता है। राज्य में मुख्य कार्यक्रम छह अक्टूबर को यमुनानगर के छछरौली में आयोजित किया जाएगा जहां मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री कंवर पाल मौजूद रहेंगे।

इस दौरान बच्चों को चिड़ियाघरों में जाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। हर जिले में बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। एक सरकारी बयान में बताया गया है कि वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा में मान सरकार ने विश्वास मत जीता, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट