Viral News: पांच गोलियां लगने के बाद हथिनी ने बच्चे को दिया जन्म, रुला देगी ये कहानी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Viral News: एक ऐसी हथिनी की कहानी जो पांच गोली लगने के बाद भी अपने बच्चे को जन्म दिया। लेकिन खुद जिंदगी की जंग हार गई। बता दें कि इस हथिनी को शिकारियों ने नौ साल पहले गोली मारी थी। यह मामला सामने आने के बाद लोग भावुक हो गए हैं। इस हथिनी का नाम …

Viral News: एक ऐसी हथिनी की कहानी जो पांच गोली लगने के बाद भी अपने बच्चे को जन्म दिया। लेकिन खुद जिंदगी की जंग हार गई। बता दें कि इस हथिनी को शिकारियों ने नौ साल पहले गोली मारी थी। यह मामला सामने आने के बाद लोग भावुक हो गए हैं। इस हथिनी का नाम ‘मानसून’ था जो अफ्रीकन हथिनी है। हथिनी की मौत केन्या में हुई है।

ये भी पढ़ें- Video: गाड़ी के सामने आ गया विशालकाय अजगर, शख्स जैसी ही उठाकर फेंकने चला और फिर…

वन्यजीव संरक्षण के अधिकारियों अनुसार केन्या का उत्तरी हिस्सा 40 सालों के सबसे भयंकर सूखे का सामना कर रहा है। हालांकि, अंत में वह सूखे को नहीं झेल सकी और जिंदगी की जंग हार गई। यह मादा हथिनी 60 साल की उम्र में अपने जीवन के आखिरी पड़ाव पर थी। जंगली हाथियों के जीने की यह सबसे अधिक उम्र होती है।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना गया कि अधिक उम्र के कारण उसकी तबियत खराब हो रही थी जो सूखे के कारण और बिगड़ गई। सात बच्चों की मां मानसून ने करीब एक दशक पहले शिकारियों के हमले का भी सामना किया। उसे पांच बार गोली मारी गई थी। उस दौरान अफ्रीका में शिकारियों का दबदबा बढ़ रहा था और इससे अफ्रीका के जंगली हाथियों की जनसंख्या तेजी से घट रही थी।

हाथी दांत की थोक बिक्री के लिए हुए उस संहार में मानसून ने भी अपने दो बच्चे गंवाए थे। वैज्ञानिकों को लगता था कि वो गोली लगने के सदमे के बाद फिर कभी बच्चे नहीं पैदा कर पाएगी लेकिन इसके नौ साल बाद 2018 में हथिनी मानसून ने सांब्रू में फिर से एक बच्चे को जन्म दिया था।

मानसून ने एक्सपर्ट्स को गलत साबित किया था। साल 2006 में जब सेव द एलिफेंट्स ने एक स्टडी पब्लिश की थी कि हाथी खड़ी ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचते हैं, तब मानसून अपने परिवार को सुरक्षा के लिए सांब्रू के सबसे बड़े पहाड़ पर ले गई थी।

लेकिन केन्या, सोमालिया, इथोपिया में पिछले चार साल से बरसात का मौसम सूखे में गुजर गया।  इस अभूतपूर्व पर्यावरण बदलाव ने इस हॉर्न ऑफ अफ्रीका कहे जाने वाले इलाके में लाखों लोगों को अत्यंत गरीबी में धकेल दिया है। लंबे अकाल के कारण बूढ़े और बच्चे हाथी सबसे अधिक अपनी जान गंवा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सफर बना Suffer! लग्जरी कार छोड़ Auto में सवार Schwenk, Mercedes-Benz India के हैं CEO

संबंधित समाचार