राहुल ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना, सरकार के खिलाफ खड़ा होने का एकमात्र विकल्प ‘भारत जोड़ो यात्रा’

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गुंदलुपेट (कर्नाटक)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ा होने का एकमात्र विकल्प ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बचा हुआ है। गांधी की यात्रा तमिलनाडु की सीमा गुडलूर से कर्नाटक के गुंदलुपेट में …

गुंदलुपेट (कर्नाटक)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ा होने का एकमात्र विकल्प ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बचा हुआ है। गांधी की यात्रा तमिलनाडु की सीमा गुडलूर से कर्नाटक के गुंदलुपेट में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में विभिन्न संस्थान होते हैं जहां पर आप अपनी बात रख सकते हैं जैसे कि मीडिया और संसद। विपक्ष के लिए सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें – Congress President Election: थरूर के बाद खड़गे ने किया कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामाकंन, जानिए किसे बताया ‘भीष्म पितामह’

मीडिया हमारे विचारों को जनता तक नहीं पहुंचाता है और यह पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में है। जब हम संसद में बोलना चाहते हैं तो हमारे माइक बंद कर दिए जाते हैं, विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया जाता है। राज्य विधानसभाओं को चलने नहीं दिया जा रहा है। इसलिए विपक्ष के पास भारत जोड़ो यात्रा ही एकमात्र विकल्प बचा हुआ है।” उन्होंने कहा,“कोई भी शक्ति हमें इस मार्ग पर चलने से नहीं रोक सकती है क्योंकि हम इस पथ पर नहीं चल रहे हैं यह भारत की आवाज है।

इस यात्रा के माध्यम से हम लोगों के दुख-दर्द और कष्टों को सुन रहे हैं। इसलिए भाषण कुछ मिनटों तक ही सीमित करते हैं, जबकि सुबह से शाम तक यात्रा करना और लोगों की बातें सुनने का काम किया जा रहा है।” श्री राहुल गांधी ने कहा कि सभी जाति, धर्म और भाषा के लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं जो भाईचारे का प्रतीक है जबकि भाजपा और आरएसएस सत्ता में बने रहने के लिए नफरत और हिंसा फैला रहे हैं।

यह यात्रा कर्नाटक के सात जिलों से होकर गुजरेगी और लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें कर्नाटक की सात लोकसभा और 22 विधानसभा सीटें को कवर किया जाएगा। कर्नाटक में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें – BJP का तंज, खड़गे ‘रिमोट’ से नियंत्रित होंगे कांग्रेस अध्यक्ष, होंगे कठपुतली साबित

संबंधित समाचार