लखनऊ : फूड डिलीवरी का झांसा देकर खाते से उड़ाए 1.54 लाख रुपये
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में साइबर ठग नए-नए पैंतरे अपना कर लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। इस बार साइबर ठगों ने फूड डिलीवर का झांसा देते हुए एक युवक के खाते से 1.54 लाख रुपए उड़ा दिए हैं। ठगे जाने …
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में साइबर ठग नए-नए पैंतरे अपना कर लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। इस बार साइबर ठगों ने फूड डिलीवर का झांसा देते हुए एक युवक के खाते से 1.54 लाख रुपए उड़ा दिए हैं। ठगे जाने के बाद पीड़ित ने वजीरगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
वजीरगंज थानाक्षेत्र के गोलागंज क्रिश्चियन कॉलेज कैंपस निवासिनी मनीषा प्रसाद के मुताबिक, उन्होंने बीते 12 अगस्त को ऑनलाइन खाना मंगाने के लिए सागर रत्ना रेस्टोरेंट्स से संपर्क किया था। इसके बाद उन्होंने फूड का ऑर्डर देते हुए पेमेंट करने की कोशिश की लेकिन किसी वजह से पेमेंट नहीं हो पा रहा था। कई बार कोशिश करने के बाद भी जब पेमेंट नहीं हो सका तो पीड़ित ने फेसबुक पर दिए गए सागर रत्ना रेस्टोरेंट का कस्टमर केयर नंबर मिलाया।
पीड़ित का आरोप है कि कस्टमर केयर वालों ने पेमेंट करने के लिए मनीषा को व्हाट्सएप पर सागर रत्ना एप का लिंक भेजा। इसके बाद ठग ने भेंजे गए लिंक पर पेमेंट करने के लिए कहा। पीड़ित ने भेजे गए लिंक पर भरोसा कर कस्टमर केयर पर अपनी गोपनीय डिटेल्स साझा कर दी। इसके बाद पीड़ित ने क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के नंबर और एक्सपायरी डेट लिंक पर डाल दिए। पीड़ित ने बताया कि कुछ ही देर में उनके खाते से कई किश्तों से 1.54 लाख रुपए निकल गए।
बकौल मनीषा, अकाउंट से रुपए निकालने के मैसेज आने शुरू हुए तो उन्होंने तत्काल बैंक अधिकारियों से संपर्क किया और अपने कार्ड ब्लॉक करने की बात कही। हालांकि, बैंक अधिकारियों ने कार्ड ब्लॉक नहीं किया। नतीजतन, मनीषा के खाते से लगातार रुपए गायब होते रहे. फिलहाल मनीषा की तरफ से एफआईआर दर्ज कर पुलिस साइबर ठगों का पता लगाने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ: पेंशनर्स हो रहे साइबर ठगी का शिकार, रखें इस बात का ख्याल…
