कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज से आगाज, श्रीपेरूम्बुदूर में राहुल ने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी

चेन्नई। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज (बुधवार) से शुरू से शुरू हो रही है। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीपेरंबदुर में राजीव गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां सुबह उन्होंने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में तीन दशक पहले एक चुनावी रैली के दौरान आत्मघाती हमला करके …

चेन्नई। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज (बुधवार) से शुरू से शुरू हो रही है। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीपेरंबदुर में राजीव गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां सुबह उन्होंने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।

तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में तीन दशक पहले एक चुनावी रैली के दौरान आत्मघाती हमला करके राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। राहुल गांधी ने अपने पिता के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और प्रार्थना सभा में शामिल हुए। राहुल शाम को कन्याकुमारी के समुद्री तट के निकट एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके साथ इस यात्रा की औपचारिक शुरुआत होगी, हालांकि राहुल गांधी और 118 अन्य भारत यात्री आठ सितंबर की सुबह विधिवत पदयात्रा आरंभ करेंगे।

राहुल जनसभा से पहले कन्याकुमारी के ‘गांधी मंडपम’ में एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। फिर वह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन उन्हें राष्ट्र ध्वज सौंपेंगे। यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर स्टैच्यू और कामराज मेमोरियल भी जाएंगे। पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यात्रा कर्नाटक में 21 दिनों तक चलेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी।

मिशन 2024 से पहले कांग्रेस पद यात्रा के जरिए पार्टी में नई जान फूंकने की कोशिश में जुट गई हैं। आज से कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर रही है। 12 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर ये यात्रा गुजरेगी। हर दिन 21 किमी पैदल चलकर 150 दिन में 3 हजार 570 किमी की दूरी तय कर यात्रा कश्मीर पहुंचेगी।

पहले ये पूरी यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में होनी थी लेकिन अब वो यात्रा में बीच बीच में जुड़ते रहेंगे। कन्याकुमारी से श्रीनगर की 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा की औपचारिक शुरुआत रैली में होगी। पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यात्रा कर्नाटक में 21 दिनों तक रहेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी।

बीजेपी का तंज 
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 1947 में कांग्रेस के तहत भारत का विभाजन हुआ था। अब कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए। राहुल गांधी को यह यात्रा पाकिस्तान में करनी चाहिए क्योंकि भारत एकजुट है।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराने पर शिवकुमार का सीएम बोम्मई पर पलटवार, कही ये बड़ी बात