‘सरहद पार के दर्शकों को मेरी ओर से तोहफा’, पाकिस्तानी कलाकार ने बजाई राष्ट्रगान की मधुर धुन

‘सरहद पार के दर्शकों को मेरी ओर से तोहफा’, पाकिस्तानी कलाकार ने बजाई राष्ट्रगान की मधुर धुन

इस्लामाबाद। जब पूरा भारतवर्ष आजादी का 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। तब पाकिस्तान के एक कलाकार ने सोशल मीडिया पर भारतीय राष्ट्रगान की धुन निकालते हुए एक वीडियो वायरल कर यूजर्स का दिल बाग-बाग कर दिया। पाकिस्तान के रबाब संगीतकार सियाल खान का ये वीडियो सोशल मीडिया परकाफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह …

इस्लामाबाद। जब पूरा भारतवर्ष आजादी का 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। तब पाकिस्तान के एक कलाकार ने सोशल मीडिया पर भारतीय राष्ट्रगान की धुन निकालते हुए एक वीडियो वायरल कर यूजर्स का दिल बाग-बाग कर दिया। पाकिस्तान के रबाब संगीतकार सियाल खान का ये वीडियो सोशल मीडिया परकाफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह राष्ट्रगान की धुन बजाते हुए दिख रहे है। रबाब वादक सियाल खान भारत में काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने भारतीय फैन्स की मांग पर राष्ट्रगान जन गण मन को रबाब पर सुरीली धुन दी है।

वीडियो में सियाल खान को “जन गण मन” की धुन को रबाब के माध्यम से बजाते देखा जा सकता है। सियाल खान ने वीडियो शांतिपूर्ण पहाड़ और वनस्पति पृष्ठभूमि के बीच बनाया है। पोस्ट साझा करते समय कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, “यहाँ सीमा पार मेरे दर्शकों के लिए एक तोहफा है।” इस वीडियो को ट्विटर पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं 50 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। रबाब एक तार वाला म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट है, जो वीणा के जैसे दिखता है। यह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और कश्मीर में काफी लोकप्रिय है।

लोगों ने की जमकर तारीफ
इस शानदार वीडियो पर भारतीयों और पाकिस्तानियों ने समान रूप से टिप्पणी की है। एक यूजर ने लिखा कि, ”पाकिस्तानी संगीतकार सियान खान ने रबाब पर भारत का भारतीय राष्ट्रगान गिफ्ट किया।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि, “सीमा पार से ढेर सारा प्यार.. सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि, ”सीमा पार से शानदार तोहफा।”

पाकिस्तान के एक हरे भरे पहाड़ी इलाके में सियाल खान उंगलियों से रबाब पर जन-गण-मन की धुन बजाते नजर आ रहे हैं. रबाब वाद्ययंत्र अफगानिस्तान के राष्ट्रीय संगीत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पाकिस्तान में पश्तून, बलूच और सिंधी लोगों की संस्कृति में भी बहुत लोकप्रिय है।

ये भी पढ़ें:- Video: बाबा ने रावण से बात करने का किया दावा, बताया क्या बात हुई…

ताजा समाचार

लखीमपुर खीरी : पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती
आंखों को रगड़ने से डैमेज हो सकती है कार्निया, अभी हो जाए सावधान
मुरादाबाद : राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी मानसिकता बदलें
Kanpur: युवाओं को सता रही 'होम सिकनेस', रोजगार मेले में ठुकरा रहे नौकरी, अब सेवायोजन विभाग उठाएगा ये कदम...
Kanpur: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने की प्रेस वार्ता...औद्योगिक विकास में तेजी लाने, भूमि को फ्री होल्ड किए जाने समेत कई मांगे रखी
लखनऊ: 2 घंटे चली बैठक में हुआ फैसला, हजारों कर्मचारियों की मांगें होंगी पूरी