मुरादाबाद: फूलन देवी का मनाया गया जन्मदिन, बांटी गई मिठाइयां
मुरादाबाद। तुरैहा कश्यप विकास समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में गायत्री नगर लाइन पार में फूलन देवी का 59वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। समिति ने फूलन देवी को विश्व की चौथी व भारत की प्रथम क्रांतिकारी आयरन लेडी वीरांगना बताया । इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मिठाइयां बांटी गई। समिति के …
मुरादाबाद। तुरैहा कश्यप विकास समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में गायत्री नगर लाइन पार में फूलन देवी का 59वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। समिति ने फूलन देवी को विश्व की चौथी व भारत की प्रथम क्रांतिकारी आयरन लेडी वीरांगना बताया । इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मिठाइयां बांटी गई।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा आज देश में चारों ओर महिलाओं के साथ बलात्कार और सामूहिक बलात्कार हो रहा है। यहां तक कि छोटी- छोटी दुधमुही बच्चियों साथ भी बलात्कार हो रहे हैं। बलात्कारियों को सही सजा फूलन देवी ने ही दी थी। बलात्कारियों की यही सजा होनी चाहिए। यदि आज की महिलाएं वीरांगना फूलन देवी को अपना आदर्श बना लें तो देश से बलात्कार व बलात्कारियों का नामोनिशान मिट जायेगा।
इस अवसर पर मा. दिग्विजय सिंह कश्यप, योगेश तुरैहा,राजाबाबू राजपुत,मोहर सिंह कश्यप,रवि कश्यप, रामचंद्र मेहरा,टीटू कश्यप आदि मोजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: ‘स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में एएनएम की अहम भूमिका’
