Commonwealth Games 2022 Day 10 : भारत के लिए आज दांव पर 45 मेडल, बॉक्सिंग के फाइनल में उतरेंगे अमित पंघाल
बर्मिंघम। इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आज (7 अगस्त) 10वां दिन है। भारत के लिए आज कुल 25 मेडल दांव पर रहेंगे। आज बॉक्सिंग के फाइनल मुकाबले में अमित पंघाल रिंग में उतरेंगे। वहीं महिला बॉक्सिंग में नीतू भी फाइनल मुकाबला खेलेंगी। टेबल टेनिल और पैरा टेबल टेनिस के भी …
बर्मिंघम। इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आज (7 अगस्त) 10वां दिन है। भारत के लिए आज कुल 25 मेडल दांव पर रहेंगे। आज बॉक्सिंग के फाइनल मुकाबले में अमित पंघाल रिंग में उतरेंगे। वहीं महिला बॉक्सिंग में नीतू भी फाइनल मुकाबला खेलेंगी। टेबल टेनिल और पैरा टेबल टेनिस के भी फाइनल मुकाबले आज रात खेले जाएंगे। एथलेटिक्स के भी मुकाबलों में भारत पार्टिसिपेट करेगा।
Day ? at CWG @birminghamcg22
Take a ? at #B2022 events scheduled for 7th August
Catch #TeamIndia?? in action on @ddsportschannel & @SonySportsNetwk and don’t forget to send in your #Cheer4India messages below#IndiaTaiyaarHai #India4CWG2022 pic.twitter.com/kGsKAhtPdU
— SAI Media (@Media_SAI) August 7, 2022
राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को दसवें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है। सभी समय भारतीय मानक समय के अनुसार।
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:
पुरुषों की त्रिकूद फाइनल: अब्दुल्ला अबुबाकर, एल्डोस पॉल, प्रवीण चित्रावल – 2:45 बजे
पुरुषों की 10,000 मीटर पैदल चाल फाइनल: अमित, संदीप कुमार – 3:50 बजे
महिला भाला फेंक फाइनल: शिल्पा रानी, अन्नू रानी – 4:05 बजे
महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले फाइनल: शाम 5:24 बजे
पुरुषों की भाला फेंक फाइनल: रोहित यादव, डीपी मनु – रात 12:10 बजे (सोमवार)
पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले फाइनल: रात 1 बजे (सोमवार)
बैडमिंटन:
महिला एकल सेमीफाइनल: पीवी सिंधू – दोपहर 2:20 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल एक: लक्ष्य सेन – दोपहर 3:10 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल दो: किदांबी श्रीकांत – दोपहर 3:10 बजे
महिला युगल सेमीफाइनल: त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद- दोपहर चार बजे
पुरुष युगल सेमीफाइनल: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी- 4:50 बजे
मुक्केबाजी:
महिला 48 किग्रा फाइनल: नीतू – दोपहर 3 बजे
पुरुषों का 51 किग्रा फाइनल: अमित पंघाल – दोपहर 3:15 बजे
महिलाओं का 50 किग्रा फाइनल: निकहत जरीन – शाम 7 बजे
पुरुष 92 किग्रा फाइनल: सागर अहलावत- रात 1:15 (सोमवार) बजे
क्रिकेट:
महिला टी20 फाइनल: भारत – रात 9:30 बजे
हॉकी:
महिला कांस्य पदक मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड – दोपहर 1:30 बजे
स्क्वॉश:
मिश्रित युगल कांस्य पदक मैच: दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल – रात 10:30 बजे
टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस:
महिला एकल कांस्य पदक मैच: श्रीजा अकुला – दोपहर 3:35 बजे
पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच: अचंता शरत कमल और जी साथियान – शाम 6:15 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल 1: अचंता शरत कमल
पुरुष एकल सेमीफाइनल 2: जी साथियान
मिश्रित युगल स्वर्ण पदक मैच: अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला – रात 12:15 बजे (सोमवार को)
ये भी पढ़ें : CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रियंका गोस्वामी-अविनाश साबले का कमाल, जीता सिल्वर मेडल
