गौतम बुद्ध नगर: पीड़ित महिला से मिलने पहुंचे महेश शर्मा, कहा- 48 घंटे के अंदर जेल में होगा श्रीकांत

गौतम बुद्ध नगर: पीड़ित महिला से मिलने पहुंचे महेश शर्मा, कहा- 48 घंटे के अंदर जेल में होगा श्रीकांत

गौतम बुद्ध नगर।  यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिले में दबंग कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा एक महिला के साथ अभद्रता करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। दरसअल इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोग को पुलिस …

गौतम बुद्ध नगर।  यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिले में दबंग कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा एक महिला के साथ अभद्रता करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। दरसअल इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोग को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं घटना के दिन से ही आरोपी श्रीकांत त्याग फरार चल रहा है।

वहीं दूसरी तरफ आज पीड़ित महिला से मिलने गौतम बुद्ध नगर से भाजपा सांसद महेश शर्मा पहुंचे। पीड़ित महिला ने महेश शर्मा को पूरी घटना बताई। सोसायटी के सेक्रेटरी ने महेश शर्मा को बताया कि 2019 से श्रीकांत त्यागी कब्जा कर रहा है। महिलाओं ने महेश शर्मा के सामने बहुत नाराजगी जताई। महिलाओं ने कहा कि श्रीकांत त्यागी पर किसी का तो हाथ है। तभी तो वह इतनी दबंगई दिखा पा रहा है।

वहीं महेश शर्मा ने महिलाओं से कहा कि आरोपी व्यक्ति 48 घंटे में जेल में होगा। गृहमंत्री अमित शाह ने मुझे यहां भेजा है। बता दें, महेश शर्मा, महिलाओं के साथ बातचीत कर ही रहे थे कि इसी बीच हंगामा हो गया। हंगामे के बीच बीजेपी नेता मनोज गुप्ता ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी महिलाएं मानने के लिए तैयार नहीं हुईं। महेश शर्मा ने कहा कि इस घटना का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है।

इस मामले में धाराएं बढ़ाई गई हैं। इस व्यक्ति का हमारी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। श्रीकांत त्यागी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में पांच धाराएं बढ़ाई गई हैं। 506 भी जोड़ी गई है। मेरी पूरी पार्टी महिलाओं के साथ खड़ी है। श्रीकांत त्यागी बीजेपी का नेता नहीं है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: ब्राह्मणों के वोटों को सहेजने अयोध्या आ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा

ताजा समाचार

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये शुभम के परिजनों से मिलने कल कानपुर जाएंगे राहुल गांधी
Kanpur: परीक्षा परिणाम बच्चों में बढ़ा रहा तनाव; व्यवहार में बदलाव, मनोवैज्ञानिकों के पास बढ़े केस, पैरेंट्स को दी गई ये सलाह...
आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में health warning जारी, लगातार बढ़ रहे खसरे के मामले   
गंगापुल पर काम पूरा, आज से ट्रेनों का संचालन: लखनऊ रेलमार्ग पर 20 मार्च से पुल पर चल रहा कार्य समयावधि में पूरा 
मेरे परिवार के साथ ने बनाया मुझे इस काबिल... पहली गेंद पर छक्का लगाना मेरे लिए सामान्य सी बातः वैभव सूर्यवंशी 
शिक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: YUGM सम्मेलन में बोले पीएम