गौ आश्रय स्थलों के निरीक्षण के लिए सभी मंडलों में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में आवारा छोड़ दी गयी गायों की गौ आश्रय स्थलों में बेहतर देखरेख सुनिश्चित करने के लिये सभी मंडलों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिये हैं। राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में आवारा छोड़ दी गयी गायों की गौ आश्रय स्थलों में बेहतर देखरेख सुनिश्चित करने के लिये सभी मंडलों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिये हैं।

राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के गौ आश्रय स्थलों और गौ संरक्षण केंद्रों में गायों की बेहतर देखभाल किये जाने का नियमित निरीक्षण करने के लिए सभी 18 मंडलों में अफसर नियुक्त कर दिये गये हैं। सोमवार देर रात जारी किये गये अादेश में नियुक्त किये गये 18 नोडल अफसरों की सूची जारी कर दी गयी है।

आदेश में कहा गया है कि इन नोडल अफसरों को बाढ़-सूखा, गौ संरक्षण, पशुपालन और संचारी रोग टीकाकरण समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करने की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देशानुसार ये अधिकारी अगले 3 दिन तक जिलों में भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

सभी नियुक्त अधिकारियों को 02 अगस्त की शाम 6 बजे या 3 अगस्त की सुबह 8 बजे तक आवंटित जिलों में उपस्थित दर्ज कराने को कहा गया है। इन अधिकारियों द्वारा 03, 04 और 05 अगस्त को मंडल के जनपदो का स्थलीय भौतिक निरीक्षण किया जायेगा। निरीक्षण के आधार पर ये अधिकारी वस्तु स्थिति से अवगत कराने के लिये शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

पढ़ें-इटावा: प्रशासन की गोशालाओं पर विशेष नजर , CDO ने दिए गौ आश्रय स्थलों के लिए यह निर्देश

संबंधित समाचार