अयोध्या की रामलीला में इस बार शबरी का किरदार निभाएंगी अभिनेत्री भाग्यश्री, रवि किशन बनेंटे केवट
गाजियाबाद। भगवान श्री की रामनगरी अयोध्या में साल 2022 में होने वाली रामलीला कुछ खास ही होगी। इस बार रामलीला में हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा रही भाग्यश्री भी नजर आएंगी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष फाउंडर सुभाष मालिक के अनुसार, इस बार रामलीला में भाग्यश्री मां शबरी का किरदार निभाती नजर आएंगी। बीते साल …
गाजियाबाद। भगवान श्री की रामनगरी अयोध्या में साल 2022 में होने वाली रामलीला कुछ खास ही होगी। इस बार रामलीला में हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा रही भाग्यश्री भी नजर आएंगी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष फाउंडर सुभाष मालिक के अनुसार, इस बार रामलीला में भाग्यश्री मां शबरी का किरदार निभाती नजर आएंगी। बीते साल भाग्यश्री ने मां सीता का किरदार निभाया था।
अयोध्या रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मालिक (बॉबी) ने प्रेस वार्ता के जरिए हाल ही इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अयोध्या की रामलीला में इस वर्ष मां शबरी का किरदार बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री निभाएंगी। भाग्यश्री ने पिछले साल माता सीता का रोल निभाया था और इस वर्ष राम भक्त मां शबरी का रोल निभा रही हैं। उनका कहना था कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि वे हमारे इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगी।
25 सितम्बर से शुरू
कमेटी अध्यक्ष के मुताबिक, इस साल अयोध्या की रामलीला में और भी कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। इस बार रामलीला में फिल्म जगत के कई बड़े कलाकार काम कर रहे हैं। रामलीला का अयोजन दिनांक 25 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2022 तक अयोध्या में होगा। इस रामलीला का मंचन दर्शक हर वर्ष कि तरह लाइव देख सकेंगे। अयोध्या में रामलीला का यह तीसरा संस्करण होगा।
ये कलाकार दिखेंगे
अयोध्या कि रामलीला में मुख्य भूमिका मे मनोज तिवारी, रवि किशन (केवट), बिंदु दारा सिंह (हनुमान), गजेंद्र चौहान (राजा जनक), शुभम मालिक क्रिएटिव डायरेक्टर जनरल सेक्रेटरी, शाहबाज खां (रावण), राकेश बेदी, गुर्फी पटेल (नारद मुनि), गिरजा शंकर (दशरथ), उपासना सिंह (कैकेई), दीक्षा रैना (सीता) और राहुल बुचड़ (राम) की भूमिका में नजर आएंगे। गौरतलब है कि अयोध्या में होने वाली रामलीला को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह रहता है। आस पास के इलाकों के लोग भी रामलीला देखने के लिए अयोध्या पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: 25 सितंबर से शुरू होगी रामलीला, रवि किशन, मनोज तिवारी समेत कई दिग्गज कलाकार निभाएंगे यह अहम भूमिका
