75 से अधिक सीटें जीतने के लिए अभी से जुट जाएं : अश्विनी चौबे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

चन्दौसी, अमृत विचार। केंद्रीय राज्य मंत्री (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, उपभोक्ता मामले, खाद्य, सार्वजनिक वितरण विभाग) अश्विनी कुमार चौबे ने लोकसभा प्रवास योजना के अंतर्गत चन्दौसी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने पांच सत्र में कार्यकर्ताओं से संभल लोकसभा सीट से हारने के कारणों की जानकारी ली। इस दौरान सुझाव भी …

चन्दौसी, अमृत विचार। केंद्रीय राज्य मंत्री (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, उपभोक्ता मामले, खाद्य, सार्वजनिक वितरण विभाग) अश्विनी कुमार चौबे ने लोकसभा प्रवास योजना के अंतर्गत चन्दौसी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने पांच सत्र में कार्यकर्ताओं से संभल लोकसभा सीट से हारने के कारणों की जानकारी ली। इस दौरान सुझाव भी मांगे और कहा कि कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इसके लिए वह केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों व विकास कार्यों को हर घर तक पहुंचाएं।

आजाद रोड स्थित संजीवनी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, लोकसभा प्रभारी राकेश सिंह चौहान, लोकसभा संयोजक पंकज गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अनामिका यादव ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवं भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित करके किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कहा कि भाजपा कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बल पर अबकी बार उत्तर प्रदेश में 75 पार लोकसभा सीटें जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना है।

केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों, विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचना है। उन्होंने प्रथम सत्र में प्रबुद्ध एवं प्रभावशाली नागरिकों से संवाद किया, जिसमें वरिष्ठ भाजपाई राजेंद्र सिंह, विजयवीर सिंह, गजराज सिंह, सतीश अरोरा, संजय सांख्यधार, सत्यपाल गुर्जर, हरीश सैनी से संवाद कर लोकसभा में भाजपा की हार का फीडबैक तथा जीतने के लिए सुझाव लिए। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी तथा लोकसभा प्रभारी राकेश चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। द्वितीय सत्र में विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, बीडीसी, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, पालिकाध्यक्ष व सभासदों से संवाद किया।

तृतीय सत्र में सामाजिक कार्यकर्ता, सहकारी समितियां एवं व्यापारियों से संवाद किया। नगर महामंत्री मनोज दिवाकर के आवास पर भोजन के बाद चतुर्थ सत्र में आईटी, सोशल मीडिया, मीडिया एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। पांचवें सत्र में युवा नव मतदाताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद पाठकपुर में 400 करोड़ से निर्मित बिजलीघर का निरीक्षण करके जिला मुख्यालय बहजोई में अधिकारियों के साथ बैठक की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज कठैरिया ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री धीरेन्द्र यादव, कमल कुमार कमल, गिरीश रतन, पालिकाध्यक्ष इंदुरानी, अंकित जैन, डा. सुगंधा सिंह, तरुण नीरज, सुभाष मिश्रा, सुधीर मल्होत्रा, बिरलेश यादव, राजकुमार सिंह, आमोद वार्ष्णेय, रामपाल सिंह आकाश अग्रवाल, कुलदीप चाहल, जय प्रकाश प्रजापति, विपिन राघव, विपिन गुप्ता, मुकुल रस्तोगी, सुदेश पाल सिंह, ललित मोहन, सोनू चाहल, राजकुमार ठाकरे, शुभम राघव, प्रियांशु वार्ष्णेय, अनुराग मित्तल, पुष्पलता पाल आदि उपस्थित रहे।

रेलवे फाटक 35बी और 36बी पर फ्लाईओवर बनवाने को सौंपा ज्ञापन
शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री ने संजीवनी पैलेस में प्रबुद्ध व प्रभावशाली नागरिकों से संवाद किया तो सभी ने रेलवे फाटक 35बी और 36बी पर फ्लाईओवर की मांग रखी। उसके बाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतीश अरोरा ने ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि जल निगम की ओर से तीन वर्ष से पाइप लाइन डाली जा रही है। इसके कारण शहर की सड़कें बदहाल हैं, वहीं रेलवे फाटक 35बी और 36बी बंद होने से जाम की स्थिति बनी रहती है, इसलिए फ्लाईओवर बनाया जाए। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने भी ज्ञापन सौंपकर शहर की इस प्रमुख समस्या से अवगत कराया है। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर अध्यक्ष गिरीश रतन, डा. टीएस पाल, सचिन मग्गो, तरुण कुमार, मनोज कठेरिया, धीरेंद्र यादव, हरेंद्र कोहली, देवेंद्र मोनू, आकाश अग्रवाल, अभिनव शर्मा, अर्चित वार्ष्णेय आदि शामिल रहे।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या पर जताया शोक
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री भारत के अच्छे दोस्त थे इसीलिए वह अब तक पांच बार भारत का दौरा कर चुके थे। शुक्रवार को जब उनकी हत्या की खबर मिली हो यहां भारत में शोक की लहर दौड़ गई थी। केंद्र सरकार ने एक दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। इसकी झलक शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के कार्यक्रम में दिखाई दी। कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे थे लेकिन उन्होंने कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या पर शोक मनाइए, स्वागत मत कीजिए। इसके बाद सभागार में दो मिनट का मौन धारण कर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

ये भी पढ़ें:- ये खबर नहीं पढ़ी तो चलना पड़ सकता है पैदल, 3 महीने में चेंज हो जाएगी टायर की डिजाइन

संबंधित समाचार