Rampur By Election Result : आजम के गढ़ में खिला कमल, भाजपा के घनश्याम लोधी 42048 वोटों से विजयी

रामपुर,अमृत विचार। लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले रामपुर में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से कमल खिलाने में कामयाब हो गई है। सपा के कद्दावर नेता आजम खां के गढ़ में भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने घनश्याम सिंह लोधी …
रामपुर,अमृत विचार। लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले रामपुर में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से कमल खिलाने में कामयाब हो गई है। सपा के कद्दावर नेता आजम खां के गढ़ में भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने घनश्याम सिंह लोधी को राज्यमंत्री बलदेव औलख की मौजूदगी में जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।
सीतापुर जेल में रहते हुए विधायक चुने जाने के बाद आजम खां के सांसद पद से इस्तीफा देने से यह सीट रिक्त हुई थी। 23 जून को मतदान के बाद आज हुई लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के बाद सपा भाजपा में कड़ी टक्कर होने के कयास लगाए जा रहे थे। शुरूआती मतों की गिनती में सपा के आसिम राजा आगे चल रहे थे। करीब 15 हजार वोटों तक उन्होंने बढ़त बनाए रखी थी। लेकिन बाद में मतों की गिनती में भाजपा के धनश्याम सिंह लोधी ने बढ़त बना ली। इसके बाद घनश्याम की लीड बरकरार रही।
घनश्याम सिंह लोधी को 367397 वोट प्राप्त हुए, जबकि सपा के आसिम राजा को 325205 वोट हासिल हुए। इस तरह से भाजपा के घनश्याम लोधी की 42192 वोटों से जीत सुनिश्चित हो गई। घनश्याम सिंह लोधी को पोस्टल वोटों में भी सबसे ज्यादा 293 मिले हैं, जबकि सपा को 149 पोस्टल वोट प्राप्त हुए। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने राज्यमंत्री बलदेव औलख की मौजूदगी में जीत का प्रमाण पत्र घनश्याम सिंह लोधी को सौंप दिया है। शहर में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत किया है। आतिशबाजी छोड़ी हैं। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है।
रामपुर लोकसभा उपचुनाव : किसे कितने वोट मिले
पार्टी प्रत्याशी मिले वोट प्रतिशत जीत का अंतर
भाजपा घनश्याम सिंह लोधी 367397 51.96 42192
सपा आसिम राजा 325205 46.00
संयुक्तसद हरी प्रकाश आर्य 4130 0.58
निर्दल इम्तियाज 1254 0.18
निर्दल कपिल मुनि 2707 0.38
निर्दल शिवप्रसाद 1881 0.27
नोटा नोटा 4450 0.63
कुल वोट 707024
ये भी पढ़ें : Rampur By Election Result : आजम खान के गढ़ रामपुर में पलट गई बाजी, भाजपा जीती