लखनऊ : पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने रेलवे ठेकेदार को गोली से उड़ाया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत, विचार लखनऊ। राजधानी के नीलमथा क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने घर में घुसकर रेलवे ठेकेदार पर कई राउंड फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए  घटनास्थल से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ठेकेदार को सिविल …

अमृत, विचार लखनऊ। राजधानी के नीलमथा क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने घर में घुसकर रेलवे ठेकेदार पर कई राउंड फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए  घटनास्थल से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ठेकेदार को सिविल अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम बिहार के कुख्यात अपराधियों की लिस्ट में शामिल था। चार साल पहले भी उस पर जानलेवा हमला किया गया था। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।

मूलरूप से बिहार राज्य का निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह रेलवे के ठेकेदार थे। इसके अलावा वह प्रॉपटी डीलिंग के कारोबार से भी जुड़ा था। बता दें कि वह सपरिवार कैंट थानाक्षेत्र के नीलमत्था में रहता था। सूत्रों की मानें तो वीरेंद्र का नाम बिहार के कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल था। उस 23 से भी ज्यादा अपराधिक मुकदमें दर्ज थे। शनिवार को पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने घर में घुसकर उस पर चार रांउड फायर झोंक दिया।

जिससे आसपास के माहौल में अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग बदमाशों को पकड़ पाते वह हवाई फायरिंग कर वहां से भाग निकले। जिसके बाद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि साल 2018 आलमबाग क्षेत्र में वीरेंद्र पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें वह बच गया था। हालांकि मामले की तफ्तीश में जुट चुकी है। तो वहीं कुछ लोग इस वारदात के पीछे ठेकेदार की पहली पत्नी का आरोप लगा रहे हैं।

ठेकेदार की सुरक्षा में तैनात थे तीन गार्ड

इस सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त ध्रुवकांत ठाकुर का कहना है कि ठेकेदार की हत्या किसी ने की है। उस पर पहले भी हमला हो चुका था। इसके चलते ठेकेदार ने तीन सुरक्षा गार्ड रखे थे। हत्या के वक्त उनके घर का दरवाजा खुला था और सुरक्षा गार्ड अपनी ड‌्यूटी से नादरत थे। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध लोगों की तलाश में जुटी है। सुरक्षा गार्ड की तलाश में भी टीमें पड़ताल कर रहीं है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें-  लखनऊ : सिपाही ने पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार