अयोध्या : आसमान से बरस रही आग, बिजली कटौती कर रही घी का काम, जानें लोगों का हाल
अयोध्या। भीषण गर्मी से बेचैन ग्रामीणों व किसानों की नजरें सिर्फ मानसून की ओर टिकी हैं। सुबह से ही तपिश व लू से लोगों की त्वचा झुलस रही है। मेहनत मजदूरी करने वाले लोग परेशान नजर आ रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर व गांवों व बागों में ढलते सूर्य की रोशनी तक सन्नाटा पसरा …
अयोध्या। भीषण गर्मी से बेचैन ग्रामीणों व किसानों की नजरें सिर्फ मानसून की ओर टिकी हैं। सुबह से ही तपिश व लू से लोगों की त्वचा झुलस रही है। मेहनत मजदूरी करने वाले लोग परेशान नजर आ रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर व गांवों व बागों में ढलते सूर्य की रोशनी तक सन्नाटा पसरा रहता है। तापमान भी कम होता नहीं दिख रहा है। किसान फसलों व धान की नर्सरी में पानी लगाते-लगाते परेशान हैं। प्रत्येक दो दिन बाद फसलें मुरझाने लगती हैं। जून माह में तापमान 43 डिग्री से ऊपर रह रहा है। विद्युत की अघोषित कटौती के चलते कूलर, पंखा भी भीषण गर्मी से राहत नहीं दे रहे हैं।
लोग पेड़ों के छाव में बैठकर समय बिता रहे हैं। धूप से राहत पाने के लिए राहगीर पेड़ व आसपास के घरों के पास खड़े होने को मजबूर हैं। सुबह के 9 बजते ही सड़कों पर चहलकदमी कम हो जा रही। वाहन सवार भी अंगोछा, हेलमेट व हाथों में दस्ताने पहनकर ही निकल रहे। बिना शरीर को ढके दिन में घर से बाहर निकलना खतरे से खाली भी नहीं है। गर्मी से सिर्फ बारिश व नम हवा ही राहत दे सकती है। सबसे बड़ी परेशानी कुमारगंज से अयोध्या जाने वालों को हो रही है, जिस पर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, देखा जाए तो जगदीशपुर से अयोध्या तक कहीं भी पेड़ का छांव नसीब नहीं हो रहा है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्रा के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री, न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने एवं वर्षा होने की संभावना है। वर्षा होने के बाद तापमान में गिरावट भी आ जाएगी जिसका लाभ मानव समय पशु पक्षियों को भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें : अयोध्या: चौक उपकेंद्र से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति फिर हुई ठप, मचा हंगामा
