कानपुर हिंसा: एक और आरोपी ने किया सरेंडर, पुलिस का दावा- एक घंटे में स्थानीय लोगों ने की तीन आरोपियों की पहचान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर। शुक्रवार को हुई हिंसा के चलते पुसिल काफी सख्त हो गई है। कानपुर पुलिस ने 40 आरोपी तस्वीर जारी की थी जिसमें मंगलवार को एक और आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। वहीं सोमवार को ही 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस केस में अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया …

कानपुर। शुक्रवार को हुई हिंसा के चलते पुसिल काफी सख्त हो गई है। कानपुर पुलिस ने 40 आरोपी तस्वीर जारी की थी जिसमें मंगलवार को एक और आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। वहीं सोमवार को ही 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

इस केस में अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 6 जून तक कुल 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पिछले 24 घंटों के दौरान 12 लोगों को पकड़ा गया है। वहीं दूसरी तरफ, पत्थरबाजों में कानपुर पुलिस का भारी खौफ नजर आ रहा है।

मंगलवार को कानपुर हिंसा के एक और आरोपी ने सरेंडर कर दिया। 40 आरोपियों तस्वीर में 13वें नंबर पर इस आरोपी की तस्वीरें हैं। वहीं इस हिंसा के मामले में सोमवार को चौथी एफआईआर भी दर्ज की गई।

सोमवार को पुलिस ने फेसबुक और ट्विटर के आठ उपयोगकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। अपर पुलिस आयुक्त सुरेशराव ए कुलकर्णी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पोस्ट की जिससे आम लोगों में गुस्सा है। इन लोगों के खिलाफ धारा 505, 507 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पढ़ें- कानपुर हिंसा: Facebook-Twitter पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के मामले में आठ यूजर्स पर FIR दर्ज

संबंधित समाचार