पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- भूपेन्द्र सिंह

भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आज कहा कि भोपाल में पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सिंह ने आज भोपाल पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए कहा कि भोपाल में पानी की किस टंकी से किस समय जल आपूर्ति होगी, इसकी जानकारी के …
भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आज कहा कि भोपाल में पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सिंह ने आज भोपाल पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए कहा कि भोपाल में पानी की किस टंकी से किस समय जल आपूर्ति होगी, इसकी जानकारी के साथ ही इस कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम और मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए जाएं।
उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि नीलबड़, गोरेगाँव और सूरज नगर क्षेत्र में भी पेयजल की आपूर्ति प्रतिदिन की जाए। अभी इन क्षेत्रों में एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। इस मौके पर कमिश्नर नगर निगम भोपाल के.व्ही.एस. चौधरी कोलसानी ने बताया कि कोलार डेम से आने वाली सीमेंट पाइप लाइन वर्ष 1990 की है।
इसमें बार-बार प्रेशर के कारण लीकेज हो जाता था। अमृत परियोजना में नई स्टील पाइप लाइन डाली गई है, जो सीमेंट कोटिंग के साथ 1650 एम.एम. की है। पुरानी पाइप लाइन 1500 एम.एम. की सीमेंट की थी। उन्होंने बताया कि पहले जो टंकी 6 से 7 घंटे में भरती थी, अब वह 3 घंटे में भर रही है। पीजीबीटी, नारियल खेड़ा और काजी केम्प के क्षेत्रों में भी अब समय पर पानी की टंकी भर जायेंगी। मटमैले पानी की समस्या भी एक-दो दिन में समाप्त हो जायेगी।
इसे भी पढ़ें- विश्व दूरसंचार दिवस के कारण विश्व बना ग्लोबल विलेज: मनोहर लाल खट्टर