CSK vs MI, IPL 2022: मुंबई ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला
मुंबई। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में गुरूवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। कीरोन पोलार्ड की जगह ट्रिस्टन स्टब्स और मुरुगन अश्विन की जगह ऋतिक शौकीन यह मैच खेलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स बिना किसी बदलाव …
मुंबई। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में गुरूवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। कीरोन पोलार्ड की जगह ट्रिस्टन स्टब्स और मुरुगन अश्विन की जगह ऋतिक शौकीन यह मैच खेलेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स बिना किसी बदलाव के इस मुकाबले में उतरी है। दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले 21 अप्रैल को डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोनों की भिड़ंत हुई थी। तब चेन्नई सुपर किंग्स ने उस मैच को 3 विकेट से अपने नाम किया था।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
चेन्नई सुपर किंग्स : डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, मोईन अली, महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो, सिमरजीत सिंह, महीश थीक्षना, मुकेश चौधरी।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, डैनियल सैम्स, ऋतिक शौक़ीन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रायली मेरेडिथ।
यह भी पढ़ें:-IPL 2022 : टूर्नामेंट छोड़कर घर लौटे रविंद्र जडेजा, भविष्य पर CSK के सीईओ ने दिया बड़ा बयान
