लखनऊ: राजधानी में बनेगा आरएएफ का मुख्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने द्रुत कार्य बल (आरएएफ) के स्थायी मुख्यालय के लिये प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जमीन उपलब्ध कराने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए बताया कि  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 91वीं बटालियन, द्रुत कार्य बल (आरएएफ) के स्थायी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने द्रुत कार्य बल (आरएएफ) के स्थायी मुख्यालय के लिये प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जमीन उपलब्ध कराने को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए बताया कि  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 91वीं बटालियन, द्रुत कार्य बल (आरएएफ) के स्थायी मुख्यालय हेतु जनपद लखनऊ में 50 एकड़ नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

इसके साथ ही यह तय हो गया है कि अब आरएएफ का लखनऊ में जल्द बनेगा। इसके लिये सरकार जल्द ही लखनऊ में 50 एकड़ भूमि चिन्हित कर आरएएफ को उपलब्ध करा देगी।

पढ़ें- बहराइच: नगर पंचायत अध्यक्ष के पति के खिलाफ मुख्यमंत्री कार्यालय ने SP को दिए कार्रवाई के निर्देश

संबंधित समाचार